दानापुर में नाबालिग छात्रा का अपहरण, परिजनों ने आगजनी कर चार घंटे दानापुर-बिहटा रोड जाम किया

खगौल की केवी छात्रा के स्कूल से छुट्टी के बाद घर न पहुंचने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की. रेलवे ट्रैक पर छात्रा का स्कूल बैग और ड्रेस मिलने के बाद गुस्साए परिजनों ने सरारी गुमटी के पास आगजनी कर सड़क जाम कर दिया.

पटना से संजय कुमार और आनंद कौशिक की रिपोर्ट

Female Student Missing : खगौल थाना क्षेत्र स्थित एक नामचीन सरकारी स्कूल की नाबालिग छात्रा के लापता होने के बाद सोमवार को इलाके में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी. छात्रा के अपहरण की आशंका से आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने दानापुर-बिहटा मुख्य मार्ग को करीब चार घंटे तक जाम कर दिया. शाम करीब छह बजे शुरू हुआ जाम रात 11 बजे तक जारी रहा. इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी और यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा. आक्रोशित लोगों ने सड़क पर आगजनी भी की.


रेलवे ट्रैक के पास पड़ा ड्रेस व बैग

रेलवे पटरी के पास मिला स्कूल ड्रेस और बैग

तलाश के दौरान रेलवे पटरी के समीप छात्रा का स्कूल ड्रेस और बैग बरामद हुआ. सामान मिलने के बाद परिजनों की चिंता बढ़ गयी. उन्होंने इसकी सूचना खगौल थाना पुलिस को दी. छात्रा के अचानक गायब होने और रेलवे पटरी के पास उसका सामान मिलने से अपहरण की आशंका जतायी जा रही है. परिजनों ने अनहोनी होने की आशंका को लेकर शाहपुर थाना क्षेत्र के सरारी गुमटी के पास आगजनी कर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया. जाम की सूचना पर आरपीएफ ने प्रदर्शन कर लोगों को समझा बुझा रहे हैं.

छुट्टी होने के बाद घर नहीं पहुंची तो खोजबीन शुरू किया

मिली जानकारी के अनुसार, बताया जाता है कि खगौल थाने के लोको कॉलोनी में किराए में रहने वाली 10वीं की छात्रा सोमवार स्कूल से लापता हो गयी. स्कूल की छुट्टी होने के बाद दो बजे तक घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी. और स्कूल में पता किया गया तो स्कूल की छुट्टी होने के बाद घर निकले गई थी परंतु घर नहीं पहुंची है.

परिजनों ने लगाया पुलिस पर लापरवाही का आरोप

छात्रा के परिजनों ने 4 बजे थाना में लिखित आवेदन दिया गया और उसके बाद भी पुलिस कारवाई करने के बजाय मूकदर्शक बना रही. परिजनों ने बताया कि सरारी गुमटी के पास रेलवे ट्रैक पर छात्रा के ड्रेस और स्कूल बैग मिलने के बाद परिजनों ने किसी अनहोनी होने की संभावना को लेकर आक्रोशित होकर आगजनी कर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया.

परिजनों ने कहा-बच्ची नहीं मिली तो सड़क से नहीं हटेंगे

छात्रा के लापता होने की खबर फैलते ही परिजन और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में दानापुर स्टेशन के समीप बंद पड़े पेट्रोल पंप के पास जुट गये. लोगों ने छात्रा की सकुशल बरामदगी की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया. पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग अपनी मांग पर अड़े रहे. इसके बाद सरारी गुमटी के पास भी दानापुर-बिहटा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया गया. रात तक खगौल थाना क्षेत्र में लोगों का हंगामा जारी रहा. आक्रोशित लोगों का कहना था कि जब तक उनकी बेटी सकुशल वापस नहीं मिल जाती, वे सड़क से नहीं हटेंगे.

एसडीपीओ ने कहा-प्रदर्शन कर रहे लोगोंं को समझाया जा रहा

छात्रा के चाचा ने बताया कि पुलिस को सूचना देने के बाद भी छात्रा की खोजबीन करने के बजाय मूकदर्शक बना हुआ है और अभी तक पुलिस प्रशासन नहीं पहुंची है. छात्रा मूल निवासी बाबू चक की है. सड़क जाम से सरारी और बिहटा मुख्य मार्ग पर दोनों ओर से वाहनों की लंबी लाइन लग गई है. एसडीपीओ अजीत कुमार ने बताया कि केवी छात्रा लापता हो गई है और परिजनों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन कर रहे हैं. जाम कर प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझा बुझाए जा रहा है.

तिरंगा यात्रा को लेकर आज पटना में बदली रहेगी यातायात व्यवस्था, कई मार्गों पर वाहनों का परिचालन रहेगा बंद


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >