दो माह तक सप्ताह में दो दिन बंद रहेगा कोइलवर पुल

गार्डर बदलने की प्रक्रिया 15 मार्च से 24 मई तक चलेगी

पटना: बिहार की राजधानी पटना में रेलवे की ओर से कोइलवर पुल के उत्तरी लेन के रोड क्रॉस गार्डर को बदला जाना है. गार्डर बदलने की प्रक्रिया 15 मार्च से शुरू होगी. इस कार्य को पूरा करने में लगभग ढाई माह का समय लगेगा. गार्डर बदलने की प्रक्रिया 15 मार्च से 24 मई तक चलेगी. इस दौरान प्रत्येक सप्ताह बुधवार व रविवार को पुल का उतरी लेन पर सड़क यातायात बंद रहेगा. पूर्व मध्य रेल सीपीआरओ राजेश कुमार ने अपील की है कि निर्धारित दिन को वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करे, ताकि परेशानी नहीं हो सकें।

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Radheshyam Kushwaha

Published by: Prabhat Khabar

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >