कल होगा किलकारी समर कैंप का समापन

किलकारी चक धूम धूम समर कैंप का समापन 15 मई को होगा. इस वर्ष समर कैंप में 70 प्रकार की गतिविधियों से लगभग 5000 बच्चों को लाभ मिला.

पटना.

किलकारी चक धूम धूम समर कैंप का समापन 15 मई को होगा. इस वर्ष समर कैंप में 70 प्रकार की गतिविधियों से लगभग 5000 बच्चों को लाभ मिला. बच्चों को प्रशिक्षण देने के लिए भारत के आठ राज्यों से आये 40 विशेषज्ञों/प्रशिक्षकों ने कलाओं से बच्चों को रू-ब-रू कराया. कैंप के समापन के दिन बच्चों द्वारा निर्मित कलाकृतियों यथा- चित्रकला, मूर्त्तिकला, हस्तकला, फोटोग्राफी, कॉस्ट्यूम डिजाइन एवं विज्ञान के नये-नये प्रयोगों की प्रदर्शनी लगायी जायेगी. साथ ही बच्चों द्वारा कलरिपयाट्टु, जम्पिंग रोप, फ्री स्टाइल डांस, भारत के लोकरंग, कविता पाठ, ट्रैक म्यूजिक, शास्त्रीय संगीत, खेल- कराटे, ताईक्वांडो, स्केटिंग की प्रस्तुति होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >