अगवा सगे भाई सकुशल घर पहुंचे, एक आरोपित गिरफ्तार

फतुहा. थाना क्षेत्र के मकसुदपुर गंगा घाट से स्नान कर घर बुद्धदेवचक गांव लौट रहे दो सगे भाइयों को बदमाशों ने सोमवार को हथियार के बल पर अगवा कर लिया था.

फतुहा. थाना क्षेत्र के मकसुदपुर गंगा घाट से स्नान कर घर बुद्धदेवचक गांव लौट रहे दो सगे भाइयों को बदमाशों ने सोमवार को हथियार के बल पर अगवा कर लिया था. अगवा की सूचना मिलते हीअपहृत मनीष कुमार की पत्नी सिंपी देवी ने इस बात की लिखित शिकायत फतुहा थाना में की थी जिसमें तीन नामजद व पांच अज्ञात को आरोपित बनाया था. पीड़ित की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए इस घटना में संलिप्त एक आरोपित गोलू कुमार को गिरफ्तार कर जब कड़ाई से पूछताछ की तो सारा राज उगल दिया. अगवा कारण रुपया देन लेन से जुड़ा है. पुलिस के दबिश पर बदमाशों ने अगवा सगे भाइयों को सोमवार की रात छोड़ दिया. अपहृत सगे भाइयों ने बताया कि हमें अगवा कर बगल के गांव शिवचक खंदा एक केबिन में रखा गया था. फतुहा पुलिस द्वारा अपहृत को 164 के बयान के लिए न्यायालय में भेजा गया है. गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >