अगर यह भोजपुरी गायक दिल्ली के सीएम बनते हैं तो गर्व होगा, खेसारी लाल यादव का बड़ा बयान

Delhi CM: दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद चर्चा इस बात की हो रही है कि अब सीएम कौन बनेगा. इसी बीच खेसारी लाल यादव ने कहा है कि बीजेपी सांसद मनोज तिवारी अगर मुख्यमंत्री बनते हैं तो बिहारियों के लिए गर्व की बात होगी.

Delhi CM: भारतीय जनता पार्टी दिल्ली में किसे मुख्यमंत्री बनाएगी इसे लेकर अफवाहों का बाजार गर्म है. फिलहाल रेस में प्रवेश साहिब सिंह वर्मा का नाम सबसे आगे लग रहा है जिन्होंने अरविंद केजरीवाल को हराया है. इसी बीच भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव ने दिल्ली सीएम को लेकर बड़ा बयान दिया है.

खेसारी लाल बोले- बिहारियों के लिए गर्व की बात होगी

खेसारी लाल यादव से जब पत्रकारों ने पूछा कि मनोज तिवारी का नाम दिल्ली सीएम के रेस में आगे चल रहा है. इस पर आप क्या कहेंगे. इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अगर मनोज भैया दिल्ली के मुख्यमंत्री बनते हैं तो इससे खुशी की बात क्या होगी. सभी बिहारियों को इस पर गर्व होगा. भोजपुरी भाषा का एक गायक अगर सीएम बनेगा तो हम और भी ज्यादा खुश होंगे.

हम भी आगे सीएम बनने का सोचेंगे- खेसारी

खेसारी लाल यादव ने आगे मजाकिया लहजे में कहा कि इससे भोजपुरी भाषा का मान बढ़ेगा. और आगे हम भी सोचेंगे कि सीएम बन सकते हैं. क्योंकि मनोज भैया ने हमेशा हमलोगों के लिए रास्ता बनाया है. एक कलाकार अगर सीएम बनेगा तो कलाकार जाति के लोग और खुश होंगे.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

पीएम के लौटने के बाद हो सकता है ऐलान

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं के अनुसार दिल्ली में नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेश दौरे से लौटने के बाद आयोजित किया जाएगा. प्रधानमंत्री मोदी 12 से 13 फरवरी तक अमेरिका के दौरे पर जा रहे हैं. इस दौरान उनकी मुलाकात अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से होनी है. 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा के चुनाव में भाजपा को 48 सीटों पर जीत मिली है, जबकि आप को 22 सीटें मिली हैं. कांग्रेस का लगातार तीसरी बार खाता नहीं खुला है.

इसे भी पढ़ें: पवन सिंह ने चुनावी हार को लेकर दिया बयान, कहा- ‘पवनवा हारा नहीं है’, औरंगाबाद में गरजे पावर स्टार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >