सड़क निर्माण में तेजी के लिए कनीय अभियंताओं को मिला प्रशिक्षण

पथ निर्माण विभाग के 37 कनीय अभियंताओं को भू अर्जन और राजस्व विषयों से संबंधित दो दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ शनिवार को सर्वे प्रशिक्षण संस्थान शास्त्रीनगर में हुआ.

संवाददाता, पटना

पथ निर्माण विभाग के 37 कनीय अभियंताओं को भू अर्जन और राजस्व विषयों से संबंधित दो दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ शनिवार को सर्वे प्रशिक्षण संस्थान शास्त्रीनगर में हुआ. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह, पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव मिहिर कुमार सिंह, सचिव बी कार्तिकेय धनजी, भू अभिलेख एवं परिमाप निदेशालय सह भू अर्जन निदेशालय के निदेशक कमलेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से इसकी शुरुआत की. इस दौरान राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने कहा कि अभी राजस्व एवं भू अर्जन से संबंधित विषयों की पूर्ण जानकारी के अभाव में भू अर्जन के कार्यों में अनावश्यक विलंब की संभावना रहती है. इससे सड़क निर्माण की परियोजनाएं समय पर पूर्ण नहीं हो पाती हैं. ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों का लाभ धरातल पर दिखेगा. उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में ऐसा ही प्रशिक्षण पथ निर्माण विभाग के सभी सहायक अभियंता को भी दिया जाएगा.

पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव मिहिर कुमार सिंह ने कहा कि विभाग के 74 कनीय अभियंता को दो बैच में प्रशिक्षण दिया जाएगा. पहले बैच के 37 जेई को प्रशिक्षण दिया जा रहा है. शेष 37 जेई को पांच और छह अप्रैल को प्रशिक्षण दिया जाएगा. भू अभिलेख एवं परिमाप निदेशालय एवं भू अर्जन निदेशालय के निदेशक कमलेश कुमार सिंह ने राजस्व व भू अर्जन से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारी दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAKESH RANJAN

RAKESH RANJAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >