घर से छह लाख के जेवर और 50 हजार रुपये की चोरी, दो गिरफ्तार

थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धोकेल राय गांव में बीते गुरुवार की रात एक घर से बदमाशों ने छह लाख रुपये के जेवर और 50 हजार नकद चुरा लिये

अथमलगोला. थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धोकेल राय गांव में बीते गुरुवार की रात एक घर से बदमाशों ने छह लाख रुपये के जेवर और 50 हजार नकद चुरा लिये. इस मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है और चोरी के जेवर और सात हजार रुपये बरामद कर लिया है. जानकारी के अनुसार, धोकेल राय गांव में पीड़ित राजा ठाकुर, पिता राजेश कुमार ठाकुर के घर में घुस कर गुरुवार की रात चोरों ने करीब छह लाख के जेवरात और 50 हजार नकदी की चोरी कर ली. इस संबंध में राजा ठाकुर ने अथमलगोला थाने में लिखित आवेदन दिया. इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर चोरी गये जेवर और सात हजार रुपये बरामद कर लिया. साथ ही इस मामले में दो आरोपितों दीपक कुमार और ओम कुमार गिरफ्तार किया है. वहीं एक आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. इस संबंध में थानाध्यक्ष ने नवीन कुमार ने बताया कि बचे हुए सामान और नकद भी बरामद कर लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MAHESH KUMAR

MAHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >