Patna : दिन में ही फ्लैट का ताला काट कर पांच लाख के गहने व छह लाख कैश की चोरी

भागवतनगर में रहने वाले सुधीर कुमार के फ्लैट का ताला काट कर चोरों ने महज सात मिनट में 11 लाख रुपये की संपत्ति उड़ा ली. यह घटना तब हुई, जब सुधीर पत्नी के साथ सुबह 11:15 बजे सोमवारी पूजा करने पास मंदिर में गये हुए थे.

संवाददाता, पटना : अगमकुआं थाने के भागवतनगर में रहने वाले सुधीर कुमार के फ्लैट में चोरों ने महज सात मिनट में 12 लाख रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया. बाइक सवार बैग टांग कर आये और पांच लाख की ज्वेलरी और छह लाख रुपये कैश लेकर फरार हो गये. घटना तब हुई, जब सुधीर पत्नी के साथ सुबह लगभग 11:15 बजे के लगभग सोमवारी पूजा करने पास के मंदिर में गये हुए थे. सात मिनट के अंदर जब वह घर लौटे, तो देखा कि दरवाजे की कुंडी कटा हुई है. अंदर गये, तो कमरे का सामान बिखरा पड़ा था. अलमारी का लॉक टूटा हुआ था और उसमें रखी पांच लाख रुपये की ज्वेलरी और छह लाख कैश गायब था. मकान में रहने वाले किरायेदारों से पूछताछ में किसी ने कुछ भी नहीं बताया. सूत्राें की मानें, तो सुधीर कुमार एक दिन पहले ही जमीन का पैसा लेकर आये थे.

दंपती पूजा करने निकले, सात मिनट में ताला काट 11 लाख के गहने व कैश उड़ाये

सुधीर ने जब बगल की बिल्डिंग में लगे सीसीटीवी फुटेज देखा, तो उस वक्त बाइक सवार दो युवक घर के अंदर जाते दिखे. दोनों ने मास्क पहन रखा था. महज सात मिनट के अंदर दोनों फिर बाहर निकले और बाइपास की ओर फरार हो गये. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर अगमकुआं थाने की पुलिस पहुंची और छानबीन शुरू की. घटना के तरीके को देख यह आशंका जतायी जा रही है कि किसी ने लाइनर की भूमिका निभायी है. जैसे ही पति-पत्नी फ्लैट बंद कर बाहर निकले, उसी वक्त दोनों चोर बाइक से वहां

पहुंचे और चोरी कर फरार हो गये.

लोगों ने कहा: इलाके में पुलिस की गश्ती नहीं

लोगों ने बताया कि इलाके में पुलिस की गश्ती नहीं होती है. बस सड़क पर गाड़ी लगा कर पुलिस खड़ी रहती है. इसका नतीजा यह होता है कि गली-मोहल्ले में चोर चोरी कर फरार हो जाते है. लोगों ने बताया कि अब ज्वेलरी पहनने से भी डर लगता है. स्नैचर खुलेआम चेन व मोबाइल स्नैचिंग कर रहे हैं.

छत पर गये टहलने और चोरों ने चुरा लिये गहने व कैश

एसकेपुरी थाने के बोरिंग कैनाल रोड के रहने वाले कृष्णानंद सिंह के घर से दो लाख की ज्वेलरी व पांच हजार कैश की चोरी कर ली गयी. घटना तब हुई, जब वह छत पर बच्चे के साथ टहलने गये. नीचे आये, तो देखा कि दरवाजे की कुंडी कटी हुई है और अंदर सामान बिखरे पड़े हैं. चोरों ने दो लाख की ज्वेलरी और कैश की चोरी कर ली. इस संबंध में उन्होंने थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. राजीवनगर थाने के गांधी नगर स्थित एक जज के घर में चोरी करने घुसे एक चोर को उनके मुंशी ने पकड़ लिया. इस संबंध में उन्होंने थाने की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवक अनुज उर्फ अजय है, जो नालंदा का रहने वाला है. वहीं, दूसरी ओर राजीवनगर थाने की मजिस्ट्रेट कॉलोनी रोड नंबर दो स्थित चंदन कुमार के घर से भी चोरों ने ज्वेलरी व कैश की चोरी कर ली है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >