पुलिस कॉलोनी में दो घरों से ज्वेलरी और कैश की चोरी

गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के एलबीएस पथ स्थित पुलिस कॉलोनी के दो घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है.

पटना. गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के एलबीएस पथ स्थित पुलिस कॉलोनी के दो घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है. चोरों ने पीड़ित संतोष कुमार के घर से सात हजार कैश, दो झुमका, एक नथिया, एक जिउतिया व दूसरे पीड़ित रंजीत के घर से मंगलसूत्र और नथिया चोरी कर फरार हो गये. घटना सुबह तीन बजे की है. मामले की जानकारी मिलते ही गर्दनीबाग पुलिस पहुंची और छानबीन की. जिस गली में यह घटना हुई है, उस गली में डीजीपी और आइजी समेत कई पुलिस पदाधिकारियों का आवास है. पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गयी है. एक शख्स गली में घूमते हुए जा रहा है. पीड़ितों को शक है कि इसी ने चोरी की है. हालांकि थानेदार संजीव कुमार ने पूछने पर कहा कि मेरे इलाके में चोरी नहीं हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >