जेइइ मेन सेशन-2 की आंसर-की जारी, 13 अप्रैल तक विद्यार्थी दर्ज करा सकते हैं आपत्ति

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जेइइ मेन सेशन-2 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की और रिकॉर्डेड रेस्पोंस जारी कर दिया है.

संवाददाता, पटनानेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जेइइ मेन सेशन-2 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की और रिकॉर्डेड रेस्पोंस जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने सेशन-2 की परीक्षा दी थी वे एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाकर आंसर-की को डाउनलोड कर सकते हैं. विद्यार्थी वेबसाइट पर जाकर आंसर-की को लेकर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं. सेशन-2 अप्रैल अटेम्प्ट की बीइ-बीटेक परीक्षा 2 से 9 अप्रैल तक हुई थी. इसमें 11 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी. जेइइ-मेन एग्जाम पूर्णतः कंप्यूटर बेस्ड होने के कारण एनटीए द्वारा पारदर्शिता दिखाते हुए विद्यार्थियों के प्रश्नपत्र व रिकॉर्डेड रेस्पोंस के साथ जेइइ मेन अप्रैल के सभी प्रश्नपत्रों की प्रोविजनल आंसर-की भी जारी कर दी है.

13 अप्रैल तक आपत्ति दर्ज करा सकेंगे विद्यार्थी

एलन करियर इंस्टीट्यूट के करियर काउंसेलिंग एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया कि विद्यार्थियों को आंसर-की को चैलेंज करने का मौका भी दिया गया है. इस संदर्भ में एनटीए की ओर से जारी नोटिस के अनुसार विद्यार्थी 13 अप्रैल रात 11 बजे तक आंसर-की को चैलेंज कर सकते हैं और प्रश्नपत्र व रिकॉर्डेड रिस्पांस डाउनलोड कर सकते हैं. विद्यार्थी जेइइ मेन वेबसाइट पर दिये विकल्प पर जाकर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर अपना प्रश्नपत्र और रिकॉर्डेड रिस्पांस डाउनलोड कर सकते हैं. दिये गये प्रश्नपत्र व रिकॉर्डेड रेस्पोंस में विद्यार्थियों द्वारा दिये गये प्रश्न के उत्तर और स्टेटस को भी जारी किया गया है. इसके साथ ही यह स्पष्ट कर दिया गया है कि विद्यार्थी ने उस संबंधित प्रश्न का क्या उत्तर दिया है या नहीं दिया है. डाउनलोड किये गये प्रश्नपत्र पर विद्यार्थी का नाम, एप्लीकेशन नंबर व रोल नंबर अंकित है. इसके साथ ही विद्यार्थी के प्रश्नपत्र में प्रत्येक प्रश्न उसकी क्वेश्चन आइडी व उसके आंसर को भी ऑप्शन आइडी के साथ दर्शाया गया है.

आंसर-की चैलेंज करने की यह है प्रक्रिया

एक्सपर्ट आहूजा ने बताया कि विद्यार्थियों के सामने उनके पूरे 75 प्रश्न अलग-अलग क्वेश्चन आइडी के रूप में प्रदर्शित हैं व उस क्वेश्चन का सही आंसर भी करेक्ट ऑप्शन आइडी के रूप में मिलेगा. विद्यार्थी इस क्वेश्चन आइडी और ऑप्शन आइडी को डाउनलोड किये गये प्रश्नपत्र से मिलाकर अपने द्वारा दिये गये गये उत्तरों की जांच कर सकते हैं. संशय की स्थिति में उसके सामने दिये गये चारों उत्तर के ऑप्शन आइडी के विकल्पों में सही विकल्प को चुनकर चैलेंज किया जा सकता है. प्रत्येक चैलेंज किये गये क्वेश्चन के लिए विद्यार्थी को दो सौ रुपए का शुल्क प्रोसेसिंग फीस के रुप में देना होगा. जोकि डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड व नेट बैंकिंग के माध्यम से देना होगा. यह प्रोसेसिंग फीस नॉन रिफंडेबल है. विद्यार्थी एक या एक से अधिक प्रश्नों को भी चैलेंज कर सकते हैं. इसके साथ ही चैलेंज किये गये प्रश्नों के लिये संबंधित दस्तावेज को स्कैन कर अपलोड भी कर सकते है. जेईई-मेन अप्रैल सेशन का परिणाम ऑल इंडिया रैंक के साथ 17 अप्रैल को जारी किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AJAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >