Viral Video: ‘पुलिस वाले का आंख निकाल लेंगे…’ जदयू विधायक गोपाल मंडल के बेटे का विवादित ऐलान

Video: जदयू विधायक गोपाल मंडल के बेटे आशीष मंडल का एक विवादित बयान वायरल हो रहा है. एक कार्यक्रम में वो मंच से पुलिस पर विवादित टिप्पणी करते दिखे हैं.

बिहार में भागलपुर के गोपालपुर विधानसभा से जदयू के विधायक हैं नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल. गोपाल मंडल के पुत्र आशीष मंडल भी इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं. पहले आमरण अनशन करके और अब एक विवादित बयान देकर. आशीष मंडल का एक वीडियो वायरल है. गणेश चतुर्थी के एक आयोजन के दौरान उन्होंने पुलिस पर ऐसा बयान दिया जिससे वो विवादों में घिर गए. आशीष मंडल ने मंच से कहा-‘अगर कोई पुलिस वाला आपको परेशान करे तो आप कहिए हम गोपाल मंडल के परिवार से हैं. इसके बाद भी अगर कोई पुलिस वाला आंख उठाकर देख लिया तो हम उसका आंख निकाल लेंगे.’

वायरल वीडियो की पुष्टि प्रभात खबर नहीं करता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Thakurshaktilochan sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >