संवाददाता, पटना
जदयू नेताओं ने संगठन के विस्तार और मजबूती को लेकर कार्यकर्ताओं को टास्क दिया है. इसे लेकर शनिवार को प्रदेश कार्यालय में आयोजित बैठक में जदयू छात्र प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारी, विश्वविद्यालय अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, प्रखंड और नगर अध्यक्ष शामिल हुए. इस बैठक में छात्रों के हितों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया. बैठक की अध्यक्षता छात्र प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री राधेश्याम ने की. बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि जब भी छात्रों ने संकल्प लिया है, उन्होंने समाज को नई दिशा दी है. पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि जब भी व्यवस्था परिवर्तन के लिए क्रांति हुई है तो अग्रिम पंक्ति में नौजवान ही खड़े रहे हैं.
बैठक में मुख्य रूप से विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, प्रदेश उपाध्यक्ष बैद्यनाथ प्रसाद विकल, प्रकोष्ठों के प्रभारी प्रो नवीन आर्य चंद्रवंशी, नजम इकबाल, मोहित प्रकाश और शादाब आलम सहित कई नेतागण मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
