पीके के शराबबंदी खत्म करने के बयान पर जदयू हमलावर

पीके को शराबबंदी कानून की जमीनी हकीकत नहीं मालूम : शीला मंडल

पीके को शराबबंदी कानून की जमीनी हकीकत नहीं मालूम : शीला मंडल

संवाददाता, पटना

परिवहन मंत्री शीला मंडल ने पत्रकारों के सवालों पर कहा है कि प्रशांत किशोर को शराबबंदी कानून की जमीनी हकीकत की जानकारी नहीं है. इसलिए उन्हाेंने गांधी जयंती के दिन शराबबंदी हटाने की बात कहकर अपनी असली मानसिकता उजागर की है. मंत्री शीला मंडल ने यह बातें गुरुवार को जदयू प्रदेश मुख्यालय में आयोजित जनसुनवाई के बाद पत्रकारों से कहीं. इससे पहले उन्होंने जनसुनवाई में पहुंचे फरियादियों की समस्याओं का समाधान किया. इस दौरान पार्टी के वरीय नेता प्रो नवीन आर्या चंद्रवंशी और प्रदेश महासचिव विनोद सिंह मौजूद रहे.

शीला मंडल ने कहा कि नीतीश सरकार द्वारा मिड डे मील योजना शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी कदम साबित हुआ है. पहले सरकारी स्कूलों की स्थिति खस्ताहाल थी लेकिन आज गरीब परिवार का छात्र भी बेंच और डेस्क पर बैठकर शिक्षा ग्रहण करता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >