पटना : नवोदय विद्यालय में 9वीं-11वीं में एडमिशन का मौका, 30 सितंबर तक आवेदन,10 अप्रैल को होगी परीक्षा

Navodaya Vidyalaya Class 9 and 11 Admission : जवाहर नवोदय विद्यालयों में कक्षा 9वीं और 11वीं में प्रवेश का सुनहरा मौका है. आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर है. यह प्रवेश परीक्षा चयन के आधार पर होगा.

Navodaya Vidyalaya Class 9 and 11 Admission : जवाहर नवोदय विद्यालयों में कक्षा 9वीं और 11वीं की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गयी है. नवोदय विद्यालय समिति ने आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर निर्धारित की है. इच्छुक और पात्र विद्यार्थी निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन कर सकते हैं.

8वीं में पढ़ रहे विद्यार्थी 9वीं के लिए पात्र

कक्षा 8वीं में पढ़ रहे विद्यार्थी कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकेंगे. रिक्त सीटों पर प्रवेश चयन परीक्षा के माध्यम से होगा. समिति के अनुसार, चयन परीक्षा 10 अप्रैल को आयोजित की जायेगी.

दूसरे जिले के विद्यार्थी नहीं कर सकेंगे आवेदन

प्रवेश के लिए विद्यार्थियों को निर्धारित पात्रता शर्तों का पालन करना होगा. यदि कोई विद्यार्थी किसी दूसरे जिले के स्कूल में पढ़ रहा है, जबकि उसका निवास किसी अन्य जिले में है, तो वह इस प्रवेश प्रक्रिया के लिए पात्र नहीं होगा.

पहले परीक्षा दे चुके विद्यार्थी भी अपात्र

नवोदय विद्यालय समिति के अनुसार, जो विद्यार्थी पहले आयोजित नवोदय प्रवेश परीक्षा में शामिल हो चुके हैं, उन्हें इस प्रवेश प्रक्रिया में आवेदन करने की अनुमति नहीं होगी. इसलिए आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को पात्रता संबंधी सभी शर्तों की जांच कर लेनी चाहिए.

100 अंकों की होगी कक्षा 9वीं की परीक्षा

कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए आयोजित चयन परीक्षा 100 अंकों की होगी. परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जायेंगे. प्रश्न अंग्रेजी, हिन्दी, गणित और सामान्य विज्ञान विषयों से होंगे.

गणित और सामान्य विज्ञान से 35-35 प्रश्न

परीक्षा में अंग्रेजी और हिन्दी से 15-15 प्रश्न पूछे जायेंगे. वहीं गणित और सामान्य विज्ञान से 35-35 प्रश्न होंगे. परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को ढाई घंटे का समय दिया जायेगा.

छात्राओं को दी जायेगी प्राथमिकता

नवोदय विद्यालय समिति ने चयन प्रक्रिया में छात्राओं को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया है. वहीं समान अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के मामले में मानसिक योग्यता परीक्षा में अधिक अंक हासिल करने वाले अभ्यर्थी को प्राथमिकता दी जायेगी.

Also Read : पटना में नए राशन कार्ड का इंतजार खत्म, 1.03 लाख आवेदन अपलोड, जानिए कब तक जारी होंगे कार्ड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By साक्षी कुमारी

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >