जापान आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ

जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा ने कहा है कि हम भारतवासी गांधी के शांति मार्ग पर चलते हैं, पर बोस की तरह प्रतिकार का साहस भी हम में है.

संवाददाता, पटना जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा ने कहा है कि हम भारतवासी गांधी के शांति मार्ग पर चलते हैं, पर बोस की तरह प्रतिकार का साहस भी हम में है. संजय झा ने यह बातें शनिवार को तीन दिवसीय जापान दौरा संपन्न होने के बाद कहीं. इस दौरान उनके नेतृत्व वाले सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने जापान के विदेश मंत्री, प्रमुख नेताओं, राजनयिकों, मीडिया और भारतीय समुदाय के साथ सार्थक संवाद किया. साथ ही उन्होंने कहा कि आतंकवाद के प्रति भारत की जीरो टॉलरेंस की नीति को स्पष्ट एवं ठोस समर्थन मिला. जापान यात्रा की जानकारी अपने सोशल मीडिया पर साझा करते हुए संजय कुमार झा ने लिखा, हमारे सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने 22 मई को जापान यात्रा की शुरुआत टोक्यो के एडोगावा में स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर की. गांधी जी का शांति और सत्य का संदेश आज भी विश्व के लिए मार्गदर्शक बना हुआ है. हमने इस यात्रा का समापन 24 मई को टामा स्मृति स्थल, टोक्यो में भारत के महान क्रांतिकारी रास बिहारी बोस को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया . रास बिहारी बोस ने जापान को अपनी कर्मभूमि बनाया था और 25 मई को उनकी जयंती है.श्री झा ने लिखा, इसके जरिये हमारे प्रतिनिधिमंडल ने स्पष्ट संदेश दिया है कि भारत गांधी के शांति मार्ग का अनुकरण करता है, लेकिन जब शांति को चुनौती मिलती है, तो रास बिहारी बोस जैसी निर्भीक चेतना के साथ प्रतिक्रिया देना भी जानता है. संजय कुमार झा ने बताया कि तीन दिवसीय जापान दौरे के दौरान उनके प्रतिनिधिमंडल ने जापान के अनेक शीर्ष राजनेताओं एवं नीति निर्माताओं, मीडिया और भारतीय समुदाय के लोगों के साथ व्यापक संवाद किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rakesh ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >