वक्फ बोर्ड की विवादित जमीन का मंत्री ने किया निरीक्षण

patna news: फतुहा. बुधवार को बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण विभाग मंत्री मो जमा खान फतुहा के गोविंदपुर मोहल्ले में स्थित वक्फ बोर्ड की जमीन, मदरसे, इमामबाड़ा और मस्जिद का निरीक्षण करने पहुंचे.

फतुहा. बुधवार को बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण विभाग मंत्री मो जमा खान फतुहा के गोविंदपुर मोहल्ले में स्थित वक्फ बोर्ड की जमीन, मदरसे, इमामबाड़ा और मस्जिद का निरीक्षण करने पहुंचे. उनके साथ बिहार स्टेट सुन्नी वक्फ बोर्ड के चेयरमैन मोहम्मद इरशाद उल्लाह, विधान परिषद सदस्य प्रोफेसर गुलाम गौस, वक्फ बोर्ड के सीइओ खुर्शीद अनवर सिद्दीकी, सचिव वक्फ 969 व पूर्व पार्षद मोहम्मद हाशिम उर्फ बबलू मौजूद रहे. उन्होंने फतुहा में विवादित वक्फ बोर्ड की जमीन का भी निरीक्षण किया और फतुहा सीओ और अधिकारियों को सबसे पहले जमीन की नापी करने का आदेश दिया और कहा कि हिंदू-मुस्लिम सब आपस में भाई-भाई हैं, किसी तरह का कोई विवाद नहीं होगा हम सब आपस में बैठकर समझौता कर लेंगे. मौके पर फतुहा थानाध्यक्ष रूपक अंबुज, फतुहा सीओ मुकेश कुमार समेत दर्जनों लोग मौजूद थे.

बिहटा में रास्ते के विवाद में मारपीट, एक जख्मी

बिहटा. आइआइटी अमहरा थाना क्षेत्र के मीठापुर में रास्ते के विवाद में असामाजिक तत्वों ने एक वृद्ध पर हमला कर उसका सिर फोड़ दिया. स्थानीय लोगों ने जख्मी को बिहटा के रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे पटना रेफर कर दिया गया.

की पहचान बिहटा अख़्तियार के गुरदीचक निवासी चंदेश्वर यादव के रूप में हुई है. पीड़ित ने इस मामले में मीठापुर के करीब आधा दर्जन लोगों को नामजद करते हुए 15 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. मीठापुर गांव से लई बाजार जाने के लिए वर्षों पुराना एक रास्ता है, जिसे गांव के कई लोगों ने अपनी-अपनी जमीन दान देकर सार्वजनिक किया था. चार साल पहले चंदेश्वर यादव ने इस रास्ते से सटी भूमि खरीद ली और बाद में रास्ता देने से इनकार कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया.

गांव के कुछ लोगों ने जब निर्माण कार्य पर आपत्ति जतायी और उसे रोकने का प्रयास किया, तो दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया. इस दौरान कमलेश कुमार और उनके पिता चंद्रशेखर यादव पर हमला हुआ और वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >