भूमि पूजन के दौरान अंधाधुन फायरिंग

patna news: नौबतपुर. चिरौरा के पास भूमि पूजन के दौरान दबदबा दिखाने के लिए भू माफियाओं के गुर्गों द्वारा दो नाली बंदूक और पिस्टल से दिन-दहाड़े अंधाधुन फायरिंग का वीडियो वायरल हो रहा है.

नौबतपुर. चिरौरा के पास भूमि पूजन के दौरान दबदबा दिखाने के लिए भू माफियाओं के गुर्गों द्वारा दो नाली बंदूक और पिस्टल से दिन-दहाड़े अंधाधुन फायरिंग का वीडियो वायरल हो रहा है. अंधाधुन हुई कई राउंड फायरिंग से इलाके के लोग सकते में हैं. फायरिंग मौर्य होम्स के अधिकारियों की मौजूदगी में हुई है. हालांकि, इस वायरल वीडियो की पुष्टि प्रभात खबर नहीं करता है. इस वीडियो में एक युवक कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाते हुए खुलेआम फायरिंग कर रहा है.

बताया जाता है कि मामला दो दिन पहले का है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि भूमि पूजन के दौरान नारियल फोड़ने के साथ-साथ फायरिंग हो रही है और वहां मौर्या होम्स का बोर्ड लगा है. जिस वक्त यह फायरिंग हो रही थी उस समय कंपनी के अधिकारी से लेकर गांव के भी दर्जनों लोग उपस्थित थे.

वायरल वीडियो के संबंध में पूछे जाने पर फुलवारीशरीफ के डीएसपी 2 दीपक कुमार ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के आधार पर मामले की जानकारी मिली है. उन्होंने कहा कि मौर्य होम्स लिमिटेड के खिलाफ नौबतपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

आधा दर्जन अपराधी गिरफ्तार

फुलवारीशरीफ. थाना पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शुक्रवार देर रात कई इलाकों में छापेमारी कर आधा दर्जन अपराधियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में कुछ असामाजिक तत्व सक्रिय हैं, इसके बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की. पुलिस ने फुलवारीशरीफ, खगौल रोड, इसोपुर, अनिसाबाद और अन्य संवेदनशील इलाकों में अभियान चलाकर संदिग्ध अपराधियों को पकड़ा. सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार अपराधी विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त थे, जिनमें चोरी, लूट, अवैध धंधा और शराब स्मैक मादक पदार्थों की तस्करी शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vipin prakash yadav

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >