Amrit Bharat Train: बिहार से चलेंगी चार नई अमृत भारत ट्रेनें, अब दिल्ली-लखनऊ और तमिलनाडु की यात्रा होगी आसान

Amrit Bharat Train: केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बिहार दौरे के दौरान राज्य को पांच नई ट्रेनों की सौगात दी है. इनमें चार अमृत भारत एक्सप्रेस और एक लंबी दूरी की ट्रेन शामिल है. साथ ही कई नई रेल परियोजनाओं की भी घोषणा की गई.

Amrit Bharat Train: केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अपने बिहार दौरे के दौरान राज्यवासियों को बड़ी सौगात दी है. सोमवार को उन्होंने घोषणा की कि बिहार से पांच नई ट्रेनें शुरू की जाएंगी, जिनमें चार अमृत भारत एक्सप्रेस और एक लंबी दूरी की इंटरस्टेट ट्रेन शामिल है. साथ ही उन्होंने रेल विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं और तकनीकी नवाचारों की भी जानकारी दी.

बिहार को मिली पांच नई ट्रेनों की सौगात

रेल मंत्री ने बताया कि बिहार से जिन नई ट्रेनों का परिचालन होगा, उनमें शामिल हैं:

  • पटना-नई दिल्ली के बीच प्रतिदिन चलने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस
  • दरभंगा-लखनऊ और मालदा टाउन-लखनऊ के बीच साप्ताहिक अमृत भारत ट्रेन
  • सहरसा-अमृतसर के बीच अमृत भारत ट्रेन
  • जोगबनी-इरोड (तमिलनाडु) के बीच लंबी दूरी की नई ट्रेन, जो सीमांचल को दक्षिण भारत से जोड़ेगी

नई रेल परियोजनाओं को मिली मंजूरी

रेल मंत्री ने बिहार में रेल नेटवर्क के विस्तार की दिशा में तीन बड़ी परियोजनाओं की भी घोषणा की:

  • भागलपुर-जमालपुर तीसरी लाइन: 53 किमी लंबी परियोजना, लागत ₹1156 करोड़
  • बख्तियारपुर-राजगीर-तिलैया दोहरीकरण: 104 किमी, लागत ₹2017 करोड़
  • रामपुरहाट-भागलपुर दोहरीकरण: 177 किमी, लागत ₹3000 करोड़

स्टेशन विकास और निरीक्षण

अपने दौरे के दौरान अश्विनी वैष्णव ने पटना, सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर सहित कई स्टेशनों का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने स्टेशन पुनर्विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए.

बिहार को मिलेंगे दो नए टेक्नोलॉजी पार्क

रेल मंत्री ने यह भी बताया कि बिहार में जल्द ही दो सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क ऑफ इंडिया (STPI) का उद्घाटन किया जाएगा:

  • पाटलिपुत्र STPI- ₹53 करोड़ की लागत से
  • दरभंगा STPI- ₹10 करोड़ की लागत से

बिहार के विकास की नई रफ्तार

बिहार में रेल संपर्क, डिजिटल आधारभूत संरचना और रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में केंद्र सरकार ने मजबूत पहल की है. रेल मंत्री की घोषणाएं न केवल यातायात सुविधाओं में सुधार करेंगी, बल्कि टेक्नोलॉजी सेक्टर में निवेश और रोजगार के नए रास्ते भी खोलेंगी. यह दौरा बिहार के रेल और डिजिटल भविष्य को नई रफ्तार और दिशा देने वाला साबित हो सकता है.

Also Read: बिहार के फेमस ‘स्नेक मैन’ को वैशाली में कोबरा ने काटा, मौत का Live Video आया सामने

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >