पटना. बरौनी जंक्शन पर प्री-एनआइ/एनआइ काम आठ दिसंबर तक होने से पटना-सहरसा राज्यरानी सहित आठ ट्रेनें मंगलवार से आठ दिसंबर तक रद्द रहेंगी. इसके अलावा पैसेंजर ट्रेनें भी रद्द रहेंगी. पाटलिपुत्र से सहरसा जाने वाली 13205 सहरसा-पाटलिपुत्र मंगलवार को व 13206 पाटलिपुत्र-सहरसा छह व सात दिसंबर को नहीं चलेगी. आठ दिसंबर तक 18626 हटिया-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस व छह से नौ दिसंबर तक 18625 पूर्णिया कोर्ट-हटिया एक्सप्रेस रद्द रहेगी. 03296 पाटलिपुत्र-बरौनी मेमू स्पेशल सात दिसंबर तक नहीं चलेगी.
रद्द ट्रेनें (मेल/एक्सप्रेस)
-
12568 पटना-सहरसा राज्यरानी एक्सप्रेस -छह से आठ दिसंबर तक
-
12567 सहरसा-पटना राज्यरानी एक्सप्रेस – छह से आठ दिसंबर तक
-
15528 पटना-जयनगर एक्सप्रेस – छह से आठ दिसंबर तक
-
15527 जयनगर-पटना एक्सप्रेस – छह से आठ दिसंबर तक
-
13228 राजेन्द्रनगर-सहरसा एक्सप्रेस – छह से आठ दिसंबर तक
-
13227 सहरसा-राजेन्द्रनगर एक्सप्रेस – छह से आठ दिसंबर तक
-
15714 पटना-कटिहार एक्सप्रेस – छह से आठ दिसंबर तक
-
15713 कटिहार-पटना एक्सप्रेस – छह से आठ दिसंबर तक
रद्द ट्रेनें (पैसेंजर)
-
05233/34 बरौनी-समस्तीपुर-बरौनी डेमू स्पेशल- छह से आठ दिसंबर तक
-
05235/36 बरौनी-सोनपुर-बरौनी डेमू स्पेशल – छह से आठ दिसंबर तक
-
03315 कटिहार-समस्तीपुर मेमू स्पेशल -छह से नौ दिसंबर तक
-
03316 समस्तीपुर-कटिहार मेमू स्पेशल – छह से आठ दिसंबर तक
-
05249 कटिहार-बरौनी मेमू स्पेशल – छह से आठ दिसंबर तक
-
05250 बरौनी-कटिहार मेमू स्पेशल – छह से नौ दिसंबर तक
-
05501 बरौनी-समस्तीपुर मेमू स्पेशल – छह से आठ दिसंबर तक
-
03379 बरौनी-पटना मेमू स्पेशल – सात से नौ दिसंबर तक
-
03295 बरौनी-पाटलिपुत्र मेमू स्पेशल – छह से आठ दिसंबर तक
-
03218 दानापुर-बरौनी मेमू स्पेशल – छह से आठ दिसंबर तक
-
03217 बरौनी-दानापुर मेमू स्पेशल -सात से नौ दिसंबर तक
Also Read: पटना के फ्लिपकार्ट ऑफिस में 11 महीने के अंदर दूसरी लूट, 3.5 लाख कैश लेकर फरार हुए अपराधी
मंगलवार व गुरुवार को रद्द रहेगी विक्रमशीला
कोहरे के कारण एक दिसंबर से 28 फरवरी के बीच परिचालन के दिनों में कमी कर चलने वाली ट्रेनों में 12367 भागलपुर-आनंद विहार विक्रमशिला एक्सप्रेस हर सप्ताह मंगलवार व गुरुवार को रद्द रहेगी. आनंद विहार से आने वाली 12368 आनंद विहार-भागलपुर विक्रमशिला एक्सप्रेस हर सप्ताह बुध व शुक्रवार को नहीं चलेगी. 13257 दानापुर-आनंद विहार एक्सप्रेस हर गुरुवार को व 13258 आनंद विहार-दानापुर एक्सप्रेस हर शुक्रवार को रद्द रहेगी. 22406 आनंद विहार-भागलपुर गरीब रथ एक्सप्रेस हर बुधवार और 22405 भागलपुर-आनंद विहार गरीब रथ एक्सप्रेस हर गुरुवार को नहीं चलेगी. ट्रेनों के रद्द होने से लोगों की परेशानी बढ़ गयी है.
