बिहार को अमृत भारत एक्सप्रेस समेत तीन नई ट्रेनों का गिफ्ट, जानिए टाइम टेबल

Indian Railway: भारतीय रेलवे ने बिहार को तीन नई ट्रेनों की सौगात दी है. खास बात यह है कि इन ट्रेनों में अमृत भारत एक्सप्रेस भी शामिल है. यह ट्रेनें पटना से अहमदाबाद, पटना से राजगीर और सहरसा से जमालपुर के बीच चलेंगी.

Indian Railway: बिहार में जल्द ही गर्मी की छुट्टियों की शुरुआत होने वाली है. इससे पहले रेलवे ने राज्य को तीन नई ट्रेनों का गिफ्ट दिया है. रेलवे की ओर से इन तीनों ट्रेनों का टाइम टेबल भी जारी कर दिया गया है. लेकिन कब से ये ट्रेनें चलाई जायेंगी, इसे लेकर डेट अब तक कंफर्म नहीं हो पाया है. इन ट्रेनों के चलने से बिहार के लोगों को सहूलियत मिल सकेगी.

तीनों ट्रेनों की क्या होगी टाइमिंग?

  1. (गाड़ी नंबर- 21905\21906) अहमदाबाद-पटना अमृत भारत एक्सप्रेस- यह ट्रेन हर बुधवार को अहमदाबाद से शाम 6:30 बजे और अगले दिन गुरुवार की रात में 12:30 पटना पहुंचेगी. वापसी में यही ट्रेन पटना से शुक्रवार को रात 10:30 बजे खुल जाएगी और रविवार की सुबह 5:25 बजे अहमदाबाद पहुंच जाएगी.
  2. (गाड़ी नंबर- 13354\13353) पटना-राजगीर एक्सप्रेस ट्रेन- पटना और राजगीर के बीच एक्सप्रेस ट्रेन चलाई जाएगी. पटना से यह ट्रेन सुबह में 9:20 बजे खुलेगी और 12:45 बजे दोपहर में राजगीर पहुंचेगी. इसके बाद वापसी में यही ट्रेन राजगीर से शाम 3:10 बजे खुलेगी. इसके बाद 6:45 बजे शाम में पटना पहुंच जाएगी.
  3. (गाड़ी नंबर- 63398\63397) सहरसा-जमालपुर मेमू- यह ट्रेन पटना और जमालपुर के बीच चलेगी. सहरसा से यह ट्रेन सुबह में 5:15 बजे खुल जाएगी और 8:05 बजे जमालपुर पहुंच जाएगी. जबकि वापसी में यही ट्रेन रात 9:45 बजे जमालपुर से खुलेगी और 1 बजे जमालपुर पहुंच जाएगा.

भीड़भाड़ की समस्या से मिलेगी राहत

गर्मी की छुट्टियों के दौरान ट्रेनों में यात्रियों को काफी भीड़भाड़ की समस्या झेलनी पड़ती है. तीन नई ट्रेनों की सौगात मिलने से यात्रियों को राहत मिलेगी. रेलवे की तरफ से बताया गया है कि ट्रेन के नियमित चलने और तारीख का जल्द ही ऐलान किया जाएगा.

समर स्पेशल ट्रेनों की बढ़ाई गई परिचालन अवधि

यात्रियों की सहूलियत को देखते हुए ही बिहार से चलने वाली कई समर स्पेशल ट्रेनों की परिचालन अवधि बढ़ाई गई है. इसके अलावा तीन स्पेशल ट्रेनों के चलाने का फैसला भी लिया था. बिहार से दिल्ली, मुंबई और सूरत के लिए समर स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी. मई और जून महीने में इन ट्रेनों को चलाया जाएगा.

Also Read: सीएम नीतीश के राज्यसभा निर्वाचन पर आनंद मोहन नाराज, कहा- निशांत को फुल फ्लेज्ड में लाएं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

डिजिटल जर्नलिज्म में 3 साल का अनुभव. डिजिटल मीडिया से जुड़े टूल्स और टेकनिक को सीखने की लगन है. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं. बिहार की राजनीति और देश-दुनिया की घटनाओं में रुचि रखती हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >