इंडिया पोस्ट ने पहली तिमाही में बनाया 4,000 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व रिकॉर्ड, बिहार डाक परिमंडल को भी मिलेगा लाभ

India Post Revenue Record: इंडिया पोस्ट ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में 4,000 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है. डाक विभाग की इस ऐतिहासिक उपलब्धि का श्रेय आधुनिकीकरण और डिजिटल सेवाओं के विस्तार को दिया गया है. यह रिकॉर्ड प्रदर्शन बिहार डाक परिमंडल के लिए भी उत्साहजनक संकेत दे रहा है.

India Post Revenue Record: इंडिया पोस्ट ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (अप्रैल से जून) में 4,000 करोड़ रुपये से अधिक का अब तक का सर्वाधिक राजस्व अर्जित कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है. डाक विभाग ने इस अवधि में 22 प्रतिशत की सालाना वृद्धि भी दर्ज की है. विभाग ने इस उपलब्धि का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डाक सेवाओं के आधुनिकीकरण, डिजिटल सेवाओं के विस्तार और नागरिक-केंद्रित कार्यशैली को दिया है.

केंद्रीय मंत्रियों ने दी बधाई

इस उपलब्धि की समीक्षा केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने केंद्रीय संचार राज्य मंत्री डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी, सचिव (डाक) सुब्रत दास, महानिदेशक डाक सेवाएं जितेंद्र गुप्ता, डाक सेवा बोर्ड के सदस्यों, बिहार सर्किल के मुख्य पोस्टमास्टर जनरल एम. यू. अब्दाली तथा वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में की. इस दौरान केंद्रीय मंत्रियों ने इंडिया पोस्ट परिवार को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए इसे डाक विभाग की कार्यक्षमता और नवाचार आधारित सेवाओं का परिणाम बताया.

बिहार डाक परिमंडल के लिए भी उत्साहजनक संकेत

इंडिया पोस्ट के इस रिकॉर्ड प्रदर्शन का सकारात्मक असर बिहार डाक परिमंडल पर भी देखने को मिल सकता है. बिहार में डाक विभाग लगातार डिजिटल सेवाओं के विस्तार और ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय समावेशन को मजबूत करने की दिशा में काम कर रहा है. विभाग की ओर से आधार नामांकन एवं अपडेट, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक, स्पीड पोस्ट, पार्सल सेवाएं, ई-कॉमर्स डिलीवरी तथा विभिन्न डिजिटल सुविधाओं का दायरा लगातार बढ़ाया जा रहा है.

तकनीक आधारित सेवाओं को मिलेगी नई गति

डाक विभाग का मानना है कि तकनीक आधारित सेवाओं और ग्राहक-केंद्रित पहलों के कारण आने वाले महीनों में बिहार में भी राजस्व वृद्धि के साथ सेवाओं का विस्तार होगा. इससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को बेहतर और त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी.

विभाग का कहना है कि डिजिटल इंडिया की परिकल्पना को साकार करने में इंडिया पोस्ट महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है और भविष्य में नागरिकों की जरूरतों के अनुरूप सेवाओं को और अधिक सुलभ एवं प्रभावी बनाने की दिशा में प्रयास जारी रहेंगे.

Also Read: बिहार के किसी भी कोने से महज साढ़े 3 घंटे में पहुंचेंगे पटना, बिछ रहा सड़कों का जाल, ये एक्सप्रेस-वे बदल देंगे सफर का अंदाज


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Subodh kumar nandan

Published by: Nikhil Anurag

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >