India Attack Pak: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत-नेपाल बॉर्डर पर बढ़ी चौकसी, एक-एक लोगों की हो रही थंब प्रिंट जांच

India Attack Pak: भारत के द्वारा किए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद से नेपाल बॉर्डर पर निगरानी बढ़ा दी गई है. नेपाल सीमा से लगने वाले सभी जिलों में अतिरिक्त सुरक्षा जवानों की तैनाती की गई है. बॉर्डर एरिया से गुजरने वाले लोगों की सघन जांच हो रही है. पढे़ं पूरी खबर…

India Attack Pak: भारतीय सेना की तरफ से चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है. बिहार से नेपाल की 729 किमी की सीमा लगती है. यहां से हर आने-जाने वाले व्यक्तियों की तलाशी ली जा रही है. अतिरिक्त सुरक्षा जवान तैनात किए गए हैं. SSB जवानों की छुट्टियों रद्द कर दी गई हैं. जिला पुलिस के सहयोग से SSB जवान बगहा के वाल्मीकिनगर, पूर्वी चंपारण के रक्सौल में निगरानी कर रहे हैं. इसके साथ ही सीतामढ़ी के बैरगनियां और भिट्ठामोड़, मधुबनी के जयनगर, मधवापुर और लौकहा में भी जवानों की चौकसी बढ़ा दी गई है.

15 किमी अंदर तक हो रही सघन जांच

इसके अलावा अररिया और किशनगंज की बॉर्डर पर रात-दिन सुरक्षाकर्मियों की निगरानी है ताकि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के अंडरकवर एजेंट की घुसपैठ नेपाल सीमा से भारत में न हो सके. बता दें, सुरक्षा में तैनात जवान बॉर्डर इलाके से 15 किमी तक संदिग्ध शख्स के आधार कार्ड की जांच की जा रही है. लोगों के फिंगर प्रिंट के साथ-साथ आंखों की रेटिना की भी जांच की जा रही है. बीते 19 सालों में भारत-नेपाल बॉर्डर एरिया से 12 आतंकी गिरफ्तार किये गए हैं.

किशनगंज में SSB जवानों की छुट्टियां रद्द

किशनगंज में सुरक्षा को देखते हुए SSB जवानों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं. इसके साथ ही बॉर्डर इलाके में अतिरिक्त फॉर्स की तैनाती की गई है. वहीं, बॉर्डर ओपी क्षेत्रों में जिला पुलिस की टीम लगातार जिला पुलिस की टीम गश्ती कर रही है. वहीं, अररिया जिले के जोगबनी में भी बॉर्डर पर चौकसी बढ़ा दी गई है. बॉर्डर से आने-जाने वाले लोगों की कड़ी जांच की जा रही है.

ALSO READ: Congress QR Code: बिहार चुनाव से पहले कांग्रेस का QR कोड दांव, आम जनता कर सकती है टिकट की दावेदारी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >