UPI से ट्रांजेक्शन में पहले स्थान पर रहा पटना, जानिए दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर कौन जिला

UPI Transactions : UPI से ट्रांजेक्शन में लगातार वृद्धि हो रही है.देश में हर महीने तकरीबन 20 अरब UPI ट्रांजेक्शन हो रहा है.बिहार में अगस्त महीना में करीब 11.21 मिलियन ट्रांजेक्शन UPI से हुआ है.

UPI transactions, पटना. यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस यानी (UPI) से ट्रांजेक्शन में लगातार वृद्धि हो रही है.देश में हर महीने तकरीबन 20 अरब UPI ट्रांजेक्शन हो रहा है.बिहार में अगस्त महीना में करीब 11.21 मिलियन ट्रांजेक्शन UPI से हुआ है. यदि राज्य के अंतर जिलों की बात करें तो UPI से सबसे अधिक ट्रांजैक्शन पटना जिला में हुआ है. अगस्त में पटना में करीब 2.05 मिलियन ट्रांजैक्शन यूपीआइ से हुआ. जबकि दूसरे स्थान पर मुजफ्फरपुर, तीसरे स्थान पर पश्चिमी चंपारण और चौथे स्थान पर वैशाली है. इन जिलों में क्रमश: 0.58, 0.56 और 0.55 मिलियन ट्रांजेक्शन हुआ.यूपीआइ के बढ़ते ट्रांजेक्शन ने डेबिट कार्ड ट्रांजेक्शन की रफ्तार को कम कर दिया है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के लेटेस्ट आंकड़ों के अनुसार, जुलाई 2020 में डेबिट कार्ड से कुल खर्च 2.81 ट्रिलियन था, जो कि जुलाई 2023 में बढ़कर 3.15 ट्रिलियन हो गया. यानी इसमें 11.96 फीसदी की वृद्धि रही. जबकि इसी अवधि के दौरान यूपीआइ से ट्रांजैक्शन में 428 फीसदी की रिकॉर्ड तेजी दर्ज की गयी.

बिहार में अगस्त महीने में UPI ट्रांजेक्शन

जिला ट्रांजेक्शन मिलियन में

पटना- 2.05
मुजफ्फरपुर- 0.58
पश्चिम चंपारण- 0.56
वैशाली- 0.55
सभी जिलों में कुल 11.21

ATM ट्रांजेक्शन पर पड़ रहा प्रभाव

पूर्व संयुक्त सचिव, ऑल इण्डिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन डीएन एन त्रिवेदी ने कहा कि प्रचलन में कुल मुद्रा के मूल्य के संदर्भ में 500 रुपये के नोट की हिस्सेदारी 31 मार्च, 2024 तक बढ़कर 86.5 फीसदी हो गयी, जो मार्च 2020 में 60.8 फीसदी और मार्च 2023 में 77.1 फीसदी थी. महानगर व शहर से लेकर छोटे बाजार व गॉव तक पेटीएम पेमेंट तथा गूगल पे राशि लेन-देन का एक पसंदीदा विकल्प बन चुका है. जिसके कारण रिक्शा चालक से लेकर सब्जी विक्रेता भी अब डिजिटल ट्रांजेक्शन कर रहे हैं जिसका एटीएम ट्रांजेक्शन पर प्रभाव पड़ रहा है.

इसे भी पढ़ें: Good News: दिवाली-छठ से पहले रेलवे ने बिहार के लिए शुरू की 15 स्पेशल ट्रेन, जानें कब और कहां से चलेगी

भूमि सर्वेक्षण पर आया बड़ा अपडेट, प्रत्येक अंचल कार्यालय में तैयार होंगे एक मास्टर ट्रेनर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >