कोरोना का कहर : 18 दिनों में पटना में होगा 6 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान

राज्य सरकार ने कोरोना के संक्रमण की आशंका को रोकने के लिए शनिवार से सिनेमा हॉल, म्यूजियम, विज्ञान केंद्र और तारामंडल को बंद कर दिया. साथ ही जू, इको पार्क समेत राजधानी के सभी बड़े पार्कों में आने जाने पर रोक लगा दी.

अनुपम कुमार, पटना : राज्य सरकार ने कोरोना के संक्रमण की आशंका को रोकने के लिए शनिवार से सिनेमा हॉल, म्यूजियम, विज्ञान केंद्र और तारामंडल को बंद कर दिया. साथ ही जू, इको पार्क समेत राजधानी के सभी बड़े पार्कों में आने जाने पर रोक लगा दी. बापू सभागार, ज्ञान भवन और एसकेएम जैसे बड़े सभाभवन की बुकिंग बंद हो चुकी है. इससे राजस्व की क्षति होगी. हर दिन उसे 34.77 लाख के औसत नुकसान की दर से अगले 18 दिनों में केवल पटना शहर में 6.26 करोड़ का नुकसान होगा.

सिनेमा हॉल को होगा 3.76 करोड़ रुपये का नुकसान

सिनेमा हॉल कारोबार *

सिनेपोलिस 12.50

रीजेंट 3.60

एलिफिंस्टन 2.42

वीणा 2.40

प्रतिदिन कारोबार : 20.92

कारोबार (लाख रुपये)

म्यूजियम : 13.5 लाख का होगा नुकसान

म्यूजियमराजस्व

बिहार म्यूजियम 70

पटना म्यूजियम 5

प्रतिदिन नुकसान : 75

सभागार बुक नहीं होने से 1.60 करोड़ का नुकसान

बापू सभागार का एक दिन का किराया : 3.10 लाख

ज्ञानभवन : 2.5 लाख

ज्ञानभवन ऑडिटोरियम : 1.75 लाख

एसकेएम: 1.5 लाख

पटना म्यूजियम ऑडिटोरियम: 0.10 लाख

प्रतिदिन का नुकसान : 8.95 लाख

तारामंडल को 5.40 लाख का नुकसान

श्रीकृष्ण विज्ञान केंद्र को 6.3 लाख का नुकसान

पटना जू को होगा 44.64 लाख का नुकसान

इको पार्क को 18 लाख का नुकसान

अन्य पार्कों को 1.44 लाख का नुकसान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

Published by: Prabhat Khabar

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >