Bihar Rain Alert: 8 और 9 मार्च को बिहार के 7 जिलों में होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

Bihar Rain Alert: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि बिहार के कुछ हिस्सों में बारिश का दौर शुरू होने वाला है. इस दौरान तेज हवा चल सकती है साथ ही मेघगर्जन और वज्रपात की भी संभावना है.

Bihar Rain Alert: पटना मौसम विज्ञान केंद्र बिहार में अगले दो दिनों के दौरान भी राज्य के कुछ जिलों में तेज गति से हवा चलने का पूर्वानुमान जताया है. आईएमडी के मुताबिक इस दौरान हवा की गति 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक 9 मार्च को एक बार फिर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने जा रहा है. इसके असर से राज्य के कुछ जिलों में बड़ा फेरबदल देखने को मिलेगा. पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक्टिव होने वाले वेस्टर्न डिस्टर्बेंस होने की वजह से आठ और नौ मार्च को उत्तर-पूर्व बिहार और दक्षिण-पूर्व बिहार के 7 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की आशंका है.

पटना मौसम विज्ञान केंद्र अलर्ट

किन-किन जिलों में हो सकती है बारिश

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक होली के पहले प्रदेश के कई जिलों में बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने अपडेट में बताया गया है कि 8 और 9 मार्च को कई जिलों में मेघगर्जन और वज्रपात के साथ हल्की या मध्यम स्तर की बारिश की संभावना है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के जिन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है उनमें मधेपुरा, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका और जमुई शामिल है. इस दौरान जिलों में 30- 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. ऐसे मौसम में किसानों को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है.

तापमान में बदलाव

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में अगले 24 घंटे के भीतर न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री की वृद्धि होने की संभावना जतायी है. इस दौरान दिन के तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र के ने बताया कि बुधवार को बिहार के कई जिलों में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. कृषि विज्ञान केन्द्र के साइंटिस्ट विपुल कुमार मंडल ने बताया कि अगले कुछ घंटे बिहार के कई जिलों में तेज गति से पछुआ हवा चलेगी, जिससे मौसम शुष्क रहेगा और आसमान साफ बना रहेगा. उन्होंने कहा कि मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर लोगों की सेहत पर भी पड़ रहा है. तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण लोग मौसमी बीमारियों की चपेट में आने लगे हैं.

इसे भी देखें: Video: लालू यादव के क्या लगेंगे बिहार बीजेपी अध्यक्ष, सभापति के सवाल पर लगे ठहाके

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी :Magadha Empire : सुनिए मगध की कहानी, एक था राजा बिम्बिसार जिसने साम्राज्य विस्तार के लिए वैवाहिक गठबंधन किया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >