Bihar Rain Alert: बिहार के इन 12 जिलों में होगी भयंकर बारिश! IMD ने जारी किया तेज रफ्तार हवा का भी अलर्ट

Bihar Rain Alert: पटना समेत बिहार के 13 जिलों में मौसम ने करवट ले ली है. मौसम विभाग ने शनिवार के लिए यलो अलर्ट जारी किया है, जहां बारिश, तेज हवा और आकाशीय बिजली की चेतावनी दी गई है. वहीं बाकी जिलों में तेज धूप और गर्मी का असर देखने को मिलेगा.

Bihar Rain Alert (सांकेतिक तस्वीर)

Bihar Rain Alert: बिहार के 12 जिलों में मौसम विभाग ने शनिवार को बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है. साथ ही आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है. जिन जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है, उनमें सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, खगड़िया, कटिहार, भागलपुर, मुंगेर, जमुई और बांका शामिल है.

बाकी जिलों में तेज धूप और बढ़ेगी गर्मी

बिहार के शेष 26 जिलों में मौसम पूरी तरह साफ रहेगा. यहां तेज धूप के साथ गर्मी में और इजाफा देखने को मिलेगा. हालांकि, राजधानी पटना में बादल छाया रह सकता है. अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. वहीं, अगले कुछ दिनों में पारा 40 डिग्री तक भी पहुंच सकता है.

23 अप्रैल के बाद हीट वेव का खतरा

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से आ रही नमीयुक्त पूर्वी हवाओं के कारण राज्य में मौसमी बदलाव हो रहा है. हालांकि 23 अप्रैल के बाद गर्मी तेजी से बढ़ेगी और 25-26 अप्रैल को हीट वेव की स्थिति बनने की आशंका है. लोगों को दोपहर के समय बाहर न निकलने की सलाह दी गई है.

बीते 24 घंटे: बारिश और आंधी का असर

बीते रात पटना और सीतामढ़ी में तेज बारिश और आंधी देखने को मिली. पटना में रात 3 बजे से सुबह 7 बजे तक तेज बारिश हुई, जिससे कई इलाकों में जलजमाव हो गया. हालांकि सुबह 11 बजे के बाद फिर से धूप निकल आई.

तापमान का हाल

राज्य में सबसे गर्म रहा रोहतास, जहां पारा 39.6 डिग्री पर पहुंच गया. औरंगाबाद 36 डिग्री के साथ दूसरे स्थान पर रहा. पटना में दिन का तापमान 29.1 डिग्री रहा.

स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सलाह

हीट वेव की चेतावनी को देखते हुए स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, धूप में कम निकलने और हल्के कपड़े पहनने की सलाह दी है. साथ ही, बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की अपील की गई है. अचानक मौसम के बदलते तेवर ने राज्य के लोगों को सतर्क कर दिया है. अगले कुछ दिन मौसम के लिहाज से चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं.

Also Read: बिजनेस का झांसा, फिरौती की मांग और फिर हत्या! देशभर के कारोबारियों को निशाना बना रहा पटना का गैंग बेनकाब

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >