बिहार के 16 जिलों में ऑरेंज और 15 जिलों में येलो अलर्ट, मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के लिए जारी की एडवाइजरी

IMD Alert Bihar: बिहार में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है. मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने कई जिलों में शीत दिवस और कोहरे को लेकर चेतावनी जारी की है. न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है.

IMD Alert Bihar: मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार बिहार में भीषण ठंड, कोल्ड डे और घने कोहरे का असर लगातार बना हुआ है. मौसम विभाग ने बताया कि कई जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी नीचे दर्ज किया गया है. गया में न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया. यह इस सीजन का अब तक का सबसे कम तापमान है.

मौसम विज्ञान केंद्र पटना का अलर्ट

किस- किस जिले में अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी, शिवहर, दरभंगा, मधुबनी और समस्तीपुर में कोल्ड-डे के साथ घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

पटना, नालंदा, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, गया, नवादा, जहानाबाद और अरवल में भी सुबह के समय घना या मध्यम कोहरा देखने को मिल सकता है. यहां येलो अलर्ट जारी किया है.

सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज, कटिहार, खगड़िया, बेगूसराय, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, भागलपुर, बांका और जमुई में कुछ जिलों में फिलहाल कोई चेतावनी नहीं है, लेकिन यहां ठंड का असर बना रहेगा.

मौसम विज्ञान केंद्र पटना का अपडेट

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

तापमान पर क्या अपडेट

पटना शहर के पूर्वानुमान के अनुसार 14 जनवरी तक अधिकतम तापमान 15 से 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. सुबह के समय घना या मध्यम कोहरा छाया रहेगा. इससे सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित हो सकता है.

मौसम विभाग ने बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है. कोहरे के समय वाहन चलाते वक्त हेडलाइट का प्रयोग करें और अनावश्यक यात्रा से बचें. ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनना और सुरक्षित रहना जरूरी है.

इसे भी पढ़ें: सावधान! बिहार के इस जिले के 2.16 लाख किसानों की रुक सकती है सरकारी किस्त, कृषि विभाग का अल्टीमेटम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >