बिहटा-सरमेरा NH-131G ओवरब्रिज के पास अवैध पार्किंग बनी हादसों की वजह, कई लोगों की जा चुकी है जान

पटना के नौबतपुर में बिहटा-सरमेरा राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-131G) पर अजवां ओवरब्रिज के पास अवैध पार्किंग बड़े हादसों का सबब बन रही है. ओवरब्रिज की ढलान पर वाहनों के खड़े होने से हाईवे संकरा हो जाता है, जिससे तेज रफ्तार वाहनों को संभलने का मौका नहीं मिलता. इस खतरनाक जोन में कई लोगों की जान जा चुकी है.

नौबतपुर से सुमित कुमार की रिपोर्ट

Patna News : पटना जिले के नौबतपुर स्थित बिहटा-सरमेरा राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-131G) पर अजवां ओवरब्रिज के पास सड़क किनारे हो रही अवैध पार्किंग बड़े हादसों की वजह बन गई है. ओवरब्रिज की ढलान के समीप एक लाइन होटल के सामने हर समय सवारी और मालवाहक वाहन बेतरतीब तरीके से खड़े रहते हैं. इससे हाईवे का एक बड़ा हिस्सा घिर जाता है और सड़क संकरी हो जाती है.

तेज रफ्तार वाहनों को नहीं मिल पाता संभलने का मौका

स्थानीय लोगों का कहना है कि ओवरब्रिज की ढलान से तेज गति से उतरने वाले वाहनों को अचानक सामने खड़ी गाड़ियां दिखाई देती हैं. ऐसे में चालक संतुलन खो बैठते हैं और सीधे खड़े वाहनों से टकरा जाते हैं. यही वजह है कि इस स्थान पर आए दिन छोटी-बड़ी सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं.

कई लोगों की जा चुकी है जान

स्थानीय लोगों के अनुसार इस डेंजर जोन पर हाल के दिनों में कई लोगों की जान जा चुकी है. पिछले महीने ड्यूटी पर तैनात एक होमगार्ड जवान की भी सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई थी. इसके बावजूद सड़क किनारे अवैध पार्किंग पर प्रभावी रोक नहीं लग सकी है.

कार्रवाई के बाद फिर शुरू हो गई अवैध पार्किंग

इसी वर्ष 4 जुलाई को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने इस क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया था. कार्रवाई के दौरान सड़क किनारे से अतिक्रमण हटाया गया, लेकिन प्रशासन के लौटते ही होटल के सामने फिर से अवैध रूप से वाहन खड़े होने लगे.

एनएचएआई ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

एनएचएआई के प्रशासन प्रबंधक विजय शंकर सिंह ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा. अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार जारी रहेगा और अवैध पार्किंग करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

बंटी यादव हत्याकांड में पटना पुलिस की कार्रवाई, लापरवाही पर 3 ASI और 1 होमगार्ड निलंबित


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By करुणा तिवारी

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >