इग्नू में जनवरी सत्र के लिए 31 जनवरी तक एडमिशन का मौका

इग्नू ने ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ओडीएल) कार्यक्रमों में जनवरी 2026 सत्र के लिए एडमिशन तिथि जारी कर दी है

संवाददाता, पटना

इग्नू ने ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ओडीएल) कार्यक्रमों में जनवरी 2026 सत्र के लिए एडमिशन तिथि जारी कर दी है. एडमिशन के लिए ignouadmission.samarth.edu.in पर रजिस्ट्रेशन 31 जनवरी तक कर सकते हैं. आवेदकों को अपार आइडी तैयार रखने की सलाह दी गयी है. जनवरी 2026 में एडमिशन के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को डीइबी आइडी बनानी होगी. इग्नू में जनवरी 2026 में प्रवेश के लिए, उम्मीदवारों को अपनी शैक्षिक योग्यता, अनुभव प्रमाण पत्र और लागू श्रेणी प्रमाण पत्रों जैसे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति या अन्य पिछड़ा वर्ग की प्रतियों के साथ एक स्कैन किये गये फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करना होगा. स्टूडेंट्स 31 जनवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ओडीएल) कार्यक्रमों में प्रवेश के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल ignouadmission.samarth.edu.in या ignouiop.samarth.edu.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. विश्वविद्यालय विभिन्न मास्टर, स्नातक, स्नातकोत्तर डिप्लोमा, डिप्लोमा, स्नातकोत्तर प्रमाणपत्र और प्रमाणपत्र कार्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रदान करता है. इग्नू के क्षेत्रीय केंद्र से कला, वाणिज्य, विज्ञान, शिक्षा, प्रबंधन, सामाजिक कार्य, नर्सिंग, कानून, कृषि आदि जैसे विभिन्न विषयों में 31 जनवरी तक एडमिशन ले सकते हैं. वहीं, ऑनलाइन कोर्स में एडमिशन लेने वाले स्टूडेंट्स https://ignouiop.samarth.edu.in/ पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. पुन: पंजीकरण के लिए भी 31 जनवरी 2026 तक का मौका है.

पटना सेंटर पर 300 से अधिक कोर्स संचालित

पटना सेंटर पर 300 से अधिक कोर्स संचालित किये जा रहे हैं. वहीं, 43 ऑनलाइन कोर्स भी उपलब्ध हैं. इसके अधिकार क्षेत्र में 54 अध्ययन केंद्र हैं. केंद्र पूरे वर्ष विभिन्न शैक्षणिक, प्रशासनिक और छात्र सहायता गतिविधियां भी आयोजित करता है. उम्मीदवार शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआइ के माध्यम से ऑनलाइन कर सकते हैं. उम्मीदवार प्रोस्पेक्टस डाउनलोड कर सकते हैं. प्रवेश प्रक्रिया के संबंध में किसी भी प्रश्न या मार्गदर्शन के लिए उम्मीदवार क्षेत्रीय केंद्र या अध्ययन केंद्र से भी संपर्क कर सकते हैं. पाठ्यक्रमों के विवरण के लिए क्षेत्रीय केंद्र के वेबसाइट http://rcpatna.ignou.ac.in को देख सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anurag pradhan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >