हवाला के 25 लाख के लेन-देन में शामिल था अपह्त होटल मालिक, भेजा गया जेल

patna news: दानापुर. थाना क्षेत्र से मंगलवार को शाम में सगुना मोड़ से अगवा होटल मालिक को पुलिस ने पांच घंटे के अंदर सकुशल बरामद कर लिया था.

दानापुर. थाना क्षेत्र से मंगलवार को शाम में सगुना मोड़ से अगवा होटल मालिक को पुलिस ने पांच घंटे के अंदर सकुशल बरामद कर लिया था. पुलिस ने गिरफ्तार पांचों अपहरणकर्ताओं के साथ अपह्त होटल मालिक को भी जेल भेज दिया. गिरफ्तार बदमाशों व अपहृत होटल मालिक से पूछताछ में यह अपहरण दुबई से जुड़े हवाला कारोबार से जुड़ा है. गिरफ्तार अपहर्ताओं में रितिक कुमार व बैजू कुमार अनिसाबाद बलमीचक, सत्यम कुमार व रवि कुमार अनिसाबाद, आशीष कुमार उर्फ गोलू गोरिया टोली कोतवाली निवासी हैं. जबकि आधा दर्जन फरार हैं. एएसपी भानू प्रताप सिंह ने बुधवार को पत्रकारों को बताया कि मंगलवार को शाम करीब साढ़े सात बजे सगुना मोड़ स्थित होटल ड्रीम विला के मालिक व लोदीपुर चांदमारी निवासी पंकज कुमार को होटल से 15-20 की संख्या में अपराधियों ने अगवा कर स्कॉर्पियो में जबरन बैठाकर मनेर की ओर भागे थे. अपहर्ताओं ने पंकज के मोबाइल फोन से उसके पिता मोहन कुमार को फोन कर पांच लाख की फिरौती की मांग की थी. इसी बीच पंकज को मनेर के गौरेया स्थान बगीचा से सकुशल बरामद कर पांच अपहर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. एएसपी ने बताया कि सभी आरोपितों से पूछताछ व अनुसंधान के दौरान यह बात सामने आयी की पंकज ने बनारस के एक व्यक्ति से हवाला के पैसों को ठिकाने लगाने की बात की थी. उस व्यक्ति ने 25 लाख रुपये किसी और को पहुंचाने के बदले पंकज को 30 लाख रुपये देने का वादा किया था. पंकज ने 25 लाख रुपये पहुंचा दिया, लेकिन उसे 30 लाख नहीं मिले. इसके बाद पंकज ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर जिस व्यक्ति को पैसे दिये थे, उसका अपहरण कर लिया और मारपीट की. डर के मारे उस व्यक्ति ने 25 लाख रुपये वापस कर दिये. पंकज ने इस काम में मदद करने वाले साथियों को 2 लाख रुपये देने का वादा किया था. पर पैसे नहीं दिया. इसी कारण साथियों ने पंकज के अपहरण की योजना बनायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >