पटना में खौफनाक वारदात, Dial 112 में तैनात महिला सिपाही की घर में मिली लाश, गले पर मिले गहरे निशान, पति से हो रही पूछताछ

Patna News: पटना में शुक्रवार की सुबह एक महिला सिपाही की संदिग्ध हालात में हुई मौत ने सनसनी फैल गई. डायल 112 में तैनात सिपाही कनक प्रिया की लाश उनके ही किराए के घर से बरामद होने के बाद सवालों का तूफान उठ खड़ा हुआ है.

Patna News, फुलवारी शरीफ, अजीत यादव: पटना में शुक्रवार की सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई जब परसा बाजार थाना क्षेत्र के यादव चक गांव में डायल 112 में तैनात महिला सिपाही की लाश उसके किराए के घर में ही पड़ी मिली. मृतका की पहचान महिला सिपाही कनक प्रिया के रूप में हुई है. वह इसी गांव में किराए के मकान में अपने पति के साथ रह रही थी.

पुलिस घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और मृतका व उसके पति के मोबाइल कॉल डिटेल्स की भी जांच कर रही है. यह घटना न सिर्फ पटना पुलिस की कार्यप्रणाली को सवालों के घेरे में खड़ा कर रही है, बल्कि महिला सुरक्षाकर्मियों की सुरक्षा और मानसिक स्थिति को लेकर भी गंभीर चिंता पैदा कर रही है.

पुलिस महकमे में हड़कंप

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने जब जांच शुरू की, तो कनक प्रिया के गले पर गहरे निशान पाए गए, जिससे आशंका और गहराई कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई है. हालांकि पुलिस आत्महत्या की संभावना से भी इनकार नहीं कर रही है.

मिली जानकारी के अनुसार, कनक प्रिया का पति प्रभात रंजन भी बिहार पुलिस में सिपाही है. दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद और झगड़ा हुआ था. घटना के बाद पति प्रभात रंजन ने दावा किया कि उसकी पत्नी ने आत्महत्या की है, लेकिन परिस्थिति और सबूत कुछ और ही इशारा कर रहे हैं. पुलिस ने प्रभात रंजन को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

इसे भी पढ़ें: दिल्ली हाईकोर्ट से लालू यादव को बड़ा झटका, लैंड फॉर जॉब मामले में लोअर कोर्ट में चलती रहेगी सुनवाई

क्या यह सुनियोजित हत्या है?

फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस मृतका के परिजनों के पटना पहुंचने का इंतजार कर रही है, ताकि उनके बयान के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा सके. सूत्रों के अनुसार, मकान से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, और यह भी साफ नहीं हो पाया है कि वारदात रात में कब और कैसे हुई.

ऐसे में कई सवाल उठ रहे हैं, क्या पति-पत्नी के बीच हुए झगड़े ने यह खौफनाक मोड़ ले लिया. क्या यह सुनियोजित हत्या है, जिसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई या फिर कनक प्रिया किसी मानसिक तनाव से गुजर रही थी. इन तमाम सवालों के जवाब अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तकनीकी जांच के बाद ही सामने आ पाएंगे.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >