पप्पू यादव की याचिका पर सुनवाई आज, रविवार को भेजा गया था बेऊर जेल

Pappu Yadav: पप्पू यादव की जमानत याचिका पर सोमवार को सुनवाई होगी. रविवार की रात ही उन्हें पीएमसीएच से बेऊर जेल भेजा गया था. पीएमसीएच के कैदी वार्ड में पप्पू यादव को रखा गया था. लेकिन तबीयत ठीक होने के बाद उन्हें ले जाने की अनुमति मिली.

Pappu Yadav: पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव की जमानत याचिका पर सोमवार को एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई होगी. आज यह क्लियर हो सकता है कि पप्पू यादव जेल में ही बंद रहेंगे या फिर उन्हें राहत मिल जायेगी. पप्पू यादव को पीएमसीएच के कैदी वार्ड से रविवार को बेऊर जेल भेज दिया गया. डॉक्टरों के अनुसार, उनकी तबीयत में अब सुधार है, जिसके बाद उन्हें जेल भेजने की अनुमति दी गई.

शुक्रवार को गिरफ्तार हुए थे पप्पू यादव

इससे पहले स्वास्थ्य कारणों के कारण उन्हें पीएमसीएच के कैदी वार्ड में रखा गया था. पटना पुलिस ने पप्पू यादव को शुक्रवार देर रात 31 साल पुराने एक आपराधिक मामले में गिरफ्तार किया था. गिरफ्तारी के बाद शनिवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां अदालत ने दो दिन की न्यायिक हिरासत का आदेश देते हुए उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई के लिए सोमवार की तारीख तय की. कोर्ट ने सांसद की बिगड़ती सेहत को देखते हुए इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया था.

IGIMS में पूरी रात स्ट्रेचर पर रहे सांसद

6 फरवरी की रात करीब 12 बजे उन्हें आईजीआइएमएस में भर्ती कराया गया, जहां पूरी रात वह स्ट्रेचर पर ही रहे. 7 फरवरी की सुबह उन्हें पीएमसीएच लाया गया. इसी दौरान सीने में दर्द की शिकायत के बाद पुलिस उन्हें इंदिरा गांधी हृदय रोग संस्थान लेकर गई. जांच पूरी होने के बाद दोपहर सवा 12 बजे एंबुलेंस से उन्हें पटना सिविल कोर्ट परिसर ले जाया गया.

1995 का है पूरा मामला

कोर्ट में पेशी के बाद पुलिस उन्हें बेऊर जेल ले गई, लेकिन तबीयत बिगड़ने पर वहीं से पीएमसीएच के कैदी वार्ड में भर्ती कराया गया था. रविवार को तबीयत में सुधार के बाद उन्हें दोबारा बेऊर जेल भेज दिया गया. यह मामला 1995 का है, जब पुनाईचक इलाके में एक मकान पर अवैध कब्जे का आरोप पप्पू यादव पर लगा था. उस समय शास्त्रीनगर टीओपी में केस दर्ज किया गया था, जो बाद में गर्दनीबाग थाने को ट्रांसफर कर दिया गया.

Also Read: बिहार में होगा 1191 करोड़ रुपए का निवेश, हेल्थकेयर और टूरिज्म सेक्टर में बड़े प्रस्ताव

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >