छज्जा निकालने का विरोध करने पर सिर फोड़ा

patna news: मसौढ़ी . नगर के जहानाबाद रोड स्थित थाना के कृष्णानगर में निर्माणाधीन मकान का छज्जा निकालने को लेकर शनिवार को दो पक्षों के बीच हुए विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के दो सगे भाइयों को पीट उनका सिर फोड़ दिया.

मसौढ़ी . नगर के जहानाबाद रोड स्थित थाना के कृष्णानगर में निर्माणाधीन मकान का छज्जा निकालने को लेकर शनिवार को दो पक्षों के बीच हुए विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के दो सगे भाइयों को पीट उनका सिर फोड़ दिया. इस संबंध में कृष्णानगर निवासी मुकेश कुमार ने ओम लाल और उसके पुत्र रंजन कुमार के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करायी है. ओम लाल, मुकेश कुमार के घर के पास अपना मकान बना रहा है. आरोप है कि जमीन नहीं छोड़ने के बावजूद वह मकान का छज्जा निकाल रहा है. इसका विरोध मुकेश कर रहा है. शिकायत मिलने पर पिछले दिनों वहां पुलिस भी गयी थी और ओम लाल से छज्जा नहीं निकालने की बात कही थी. इधर शनिवार की शाम फिर वह छज्जा निकालने लगा. इसका विरोध मुकेश कुमार ने किया और उनके बीच विवाद बड़कर मारपीट में तब्दील हो गया. इस दौरान ओम लाल और उसके पुत्र रंजन कुमार ने मारपीट कर मुकेश और उसके भाई का सिर फोड़ दिया.

बाढ़. महिला ने दहेज के लिए मारपीट का लगाया आरोप

बाढ़. थाना क्षेत्र के सदर बाजार इलाके के करेलिया मोहल्ले निवासी एक महिला ने अपने पति और सास पर मारपीट का आरोप लगाया है. पीड़िता कंचन देवी ने केस दर्ज कराया है. पुलिस ने बताया की पीड़िता का कहना है की उसके सास और पति द्वारा उस पर जानलेवा हमला किया गया. वहीं घर से बाहर जाने को कहता है. पीड़िता का कहना है की वह दो बच्चों की मां है. पति और सास मायके से दो लाख रुपए लाने का दबाव देते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >