Govindganj: राम-सीता ने इस शिव मंदिर में की थी पूजा, प्रभात खबर की टीम आज उसी धरती पर लगाएगी चौपाल

Govindganj: गोविन्दगंज विधानसभा क्षेत्र स्थित अरेराज में सोमेश्वर नाथ महादेव मंदिर बिहार का प्राचीन तीर्थ है, जहाँ पंचमुखी स्वयंभू शिवलिंग विराजमान है. श्रावण माह में लाखों श्रद्धालु यहाँ जलाभिषेक करते हैं. आज प्रभात खबर की टीम यहीं से चौपाल लगाने वाली है. पढे़ं पूरी खबर…

Govindganj Vidhansabha: प्रभात खबर का इलेक्शन एक्सप्रेस लगातार जारी है. हम बिहार के पूरे 243 विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचने वाले हैं. आज (शनिवार) हमारी टीम पूर्वी चंपारण जिले के गोविन्दगंज विधानसभा क्षेत्र में है. आज पूरा दिन गोविन्दगंज के अलग-अलग चौक चौराहों पर हमारी टीम पहुंचेगी और लोगों से बातचीत करेगी. लोगों के जीवन को समझने का प्रयास किया जाएगा. उनकी समस्याएं सुनी जाएगी. फिर शाम को एक खास जगह पर चौपाल लगाया जाएगा, जिसमें गोविन्दगंज की जनता और उनके प्रतिनिधि दोनों मौजूद होंगे. सवाल-जवाब होगा और लोगों की समस्याओं पर चर्चा होगी. आज प्रभात खबर की टीम पूर्वी चंपारण जिले के जिस क्षेत्र में है, उसका धार्मिक और सांस्कृतिक इतिहास रहा है. 

2000 साल पुराना है सोमेश्वर महादेव मंदिर

गोविन्दगंज विधानसभा क्षेत्र स्थित अरेराज में एक ऐतिहासिक और पौराणिक शिव मंदिर है, जिसे सोमेश्वर नाथ महादेव मंदिर के नाम से जाना जाता है. यह उत्तर बिहार का एक बहुत ही प्राचीन और अत्यंत प्रसिद्ध तीर्थस्थल है. ऐसी मान्यता है कि इस मंदिर की स्थापना राजा सोम ने की थी, और तभी से इसे सोमेश्वर नाथ नाम से जाना जाता है. शिव पुराण के अनुसार यह मंदिर लगभग 2000 वर्ष पुराना है.

राम-सीता ने जनकपुर से लौटते समय की थी पूजा

इस मंदिर में विशेष रूप से श्रावण माह (जुलाई-अगस्त) और अन्य प्रमुख पर्वों के दौरान लाखों श्रद्धालु जलाभिषेक और दर्शन करने आते हैं. ऐसी भी मान्यता है कि विवाह के बाद दुल्हा-दुल्हन यहां माथा टेकते हैं, राम-सीता जनकपुर से वापसी में यहां पूजा-अर्चना किये थे, और यहां बच्चों का पहला मुंडन संस्कार भी सौभाग्यदायी माना जाता है.

ALSO READ: Election Express: मोतिहारी चौपाल में इंडस्ट्री हब, मेडिकल कॉलेज और लखौरा को प्रखंड बनाने की उठी मांग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >