राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने अर्पित की श्रद्धांजलि

देश के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद की 140वीं जयंती के अवसर पर राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने देशरत्न डॉ राजेन्द्र प्रसाद के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया

संवाददाता, पटना

देश के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद की 140वीं जयंती के अवसर पर राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने देशरत्न डॉ राजेन्द्र प्रसाद के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया. इस राजकीय समारोह का आयोजन मंगलवार को पटना के राजेन्द्र चौक स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर किया गया. माल्यार्पण के बाद राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने स्वदेशी कंबल आश्रम की चरखा कात रही महिलाओं के बीच साड़ी वितरण कर उन्हें प्रोत्साहित भी किया. राजेन्द्र चौक से राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजेन्द्र घाट समाधि स्थल पहुंचे और वहां देशरत्न डॉ राजेन्द्र प्रसाद की समाधि पर पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.

ये रहे मौजूद : इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, सूचना एवं जन-सम्पर्क मंत्री महेश्वर हजारी, परिवहन मंत्री शीला कुमारी, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी, विधान पार्षद कुमुद वर्मा, पूर्व मंत्री विक्रम कुंवर, जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ एस सिद्धार्थ, राज्य नागरिक परिषद् के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार सहित अन्य सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भी देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेन्द्र प्रसाद को नमन कर श्रद्धासुमन अर्पित किया. इस अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने आरती पूजन, बिहार गीत एवं देश भक्ति गीत प्रस्तुत किया.

सदाकत आश्रम में मनी राजेंद्र बाबू की जयंती

पटना. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा अखिलेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को सदाकत आश्रम में प्रथम राष्ट्रपति डा राजेंद्र प्रसाद की जयंती मनायी गयी. सबसे पहले आश्रम के उद्यान में स्थित डा राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा पर कांग्रेसजनों ने माल्यार्पण किया. डॉ राजेंद्र बाबू के व्यक्तित्व को याद करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वे विलक्षण प्रतिभा के धनी थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >