बिहार में 25 नई चीनी मिलों के लिए सरकार का मास्टर प्लान, विभाग ने इन जिलों को भेजा लेटर

Sugar Mill Bihar: बिहार में 25 नई चीनी मिलों को शुरू करने के लिए गन्ना उद्योग विभाग की तरफ से तैयारी तेज कर दी गई है. गन्ना क्षेत्र का विस्तार किया जाएगा. हर मिल क्षेत्र में 5 हजार हेक्टेयर में खेती की जाएगी. तैयारियों को लेकर कई जिलों को लेटर भी भेजा गया है.

Sugar Mill Bihar: सात निश्चय तीन के तहत बिहार में बंद पड़ी चीनी मिलों को चालू कराने के साथ ही 25 नई चीनी मिलों की स्थापना की जाएगी. इसको देखते हुए गन्ना उद्योग विभाग बिहार में गन्ने की खेती का विस्तार करने की तैयारी में जुट गया है. इसके लिए संबंधित अधिकारियों के पास लेटर भेजकर कार्य योजना उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है.

रोजगार के अवसर होंगे उपलब्ध

नई सरकार का गठन होने के बाद राज्य में एक करोड़ रोजगार सृजित करने की दिशा में राज्य सरकार ने कार्रवाई शुरू कर दी है. इसी के तहत राज्य में बंद चीनी मिलों को चालू कराने के साथ ही 25 नई चीनी मिलों की स्थापना कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. ताकि इसके माध्यम से बिहार में अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध हो सके.

बताया जाता है कि गन्ना उद्योग विभाग ने नई चीनी मिलों की स्थापना को देखते हुए संबंधित जिलों में 5 हजार हेक्टेयर में गन्ना की खेती का विस्तार करने का निर्णय लिया है, जिससे कि नई चीनी मिलों के साथ ही वर्तमान में कार्यरत चीनी मिलों को पर्याप्त मात्रा में गन्ना उपलब्ध हो सके.

इन जिलों को भेजा गया लेटर

विभाग ने गन्ने की खेती का विस्तार करने के लिए बगहा, बेतिया, मोतिहारी, समस्तीपुर, सीतामढ़ी और सीवान के सहायक निदेशक और सभी चीनी मिलों के महाप्रबंधकों के पास लेटर भेजा है. इसके जरिए जल्द ही कार्य योजना उपलब्ध कराने का आदेश दिया है. ताकि निर्धारित लक्ष्य के अनुसार गन्ना क्षेत्र का विस्तार करने की कार्रवाई शुरू की जा सके.

25 डीएम को जमीन चयन करने का दिया निर्देश

राज्य सरकार के आदेश पर गन्ना उद्योग विभाग ने बिहार में नई चीनी मिलों की स्थापना के लिए 25 जिलों में जमीन चिन्हित करने के लिए संबंधित जिलाधिकारियों को निर्देश दिया गया है. हर चीनी मिल के लिए एक सौ एकड़ जमीन की आवश्यकता है. बताया जाता है कि अधिकांश जिलों में नई चीनी मिल के लिए जमीन चयन कर लिया गया है.

Also Read: बिहार में सुनसान पहाड़ों पर बनाए जायेंगे हाई सिक्योरिटी जेल, नहीं होगा नेटवर्क, ऐसी रहेगी व्यवस्था

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >