बिहार के विधायकों-पूर्व विधायकों को सरकार का तोहफा, अब करा सकेंगे कैशलेस इलाज, आश्रितों को भी मिलेगा स्वास्थ्य सुविधा का लाभ

बिहार के विधायक, पूर्व विधायक और उनके आश्रितों को जल्द ही कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ मिलेगा. यह सुविधा आयुष्मान भारत योजना के तहत जनवरी 2027 से लागू होगी. स्वास्थ्य मंत्री ने इस महत्वपूर्ण योजना की घोषणा की है.

पटना. आयुष्मान भारत योजना के तहत अब विधायकों, पूर्व विधायकों और उनके आश्रितों को भी कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ मिलेगा. यह सुविधा जनवरी 2027 से लागू होने की जानकारी दी गयी है. इस संबंध में गुरुवार को विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की गयी.

आयुष्मान भारत से जोड़ी जाएगी व्यवस्था

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने बताया कि इंडोर चिकित्सा के लिए वर्तमान में कैशलेस व्यवस्था उपलब्ध करायी जा रही है. इसके तहत आउटडोर चिकित्सा की प्रतिपूर्ति भी यथावत रहेगी. साथ ही आयुष्मान भारत योजना से संबंधित सरकारी और गैर-सरकारी सूचीबद्ध अस्पतालों में प्रतिपूर्ति की सीमा तय करने के सुझाव पर भी अधिकारियों ने विचार किया.

बैठक में गया जिले के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गयी. इसके अलावा गया के ‘मांझी आई हॉस्पिटल सेंटर’ के लाइसेंस से संबंधित मामले में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.

विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेले की तैयारियों पर चर्चा

बैठक में गया में 25 सितंबर से 10 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेले की तैयारियों की भी समीक्षा की गयी. देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को ध्यान में रखते हुए विशेष स्वास्थ्य शिविर और अन्य स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था को लेकर अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की गयी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रागिनी शर्मा

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >