बेलछी में स्वर्ण व्यवसायी को मारी गोली, पटना रेफर

बेलछी थाना क्षेत्र के बाघाटीला गांव से दुकान बंद कर अपने घर शेखपुरा जिले के बरबीघा जा रहे स्वर्ण व्यवसायी राजीव वर्मा को गुरुवार की रात को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार कर जख्मी कर दिया

प्रतिनिधि, बाढ़

बेलछी थाना क्षेत्र के बाघाटीला गांव से दुकान बंद कर अपने घर शेखपुरा जिले के बरबीघा जा रहे स्वर्ण व्यवसायी राजीव वर्मा को गुरुवार की रात को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार कर जख्मी कर दिया. व्यवसायी बाइक पर सवार था. लूटपाट की घटना से पुलिस इनकार कर रही है. पुलिस ने बताया कि राजीव बाइक से अपने घर बरबीघा जा रहा था. इसी दौरान नालंदा जिले के बिंद बॉर्डर के पुल के पास बाइक सवार तीन बदमाशों की टक्कर राजीव वर्मा के बाइक से हो गयी. बाइक सवार तीन बदमाशों में से एक ने उसके पैर में गोली मार दी. गोली मारकर बदमाश फरार हो गये. बेलछी थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि घटना किसी पुरानी रंजीश की वजह से हो सकती है. कोई अन्य कारण का भी पता पुलिस लगा रही है. जख्मी कारोबारी को प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है. जख्मी का बयान पुलिस दर्ज करने में जुटी है. पटना और नालंदा जिले के इस बॉर्डर को सील कर अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >