आप बिहार को ठग कर गुजरात बस जायेंगे, हमें तो यहीं बिहार में जीना-मरना है : तेजस्वी

इंडिया गठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री को संबोधित एक बयान में कहा है कि आपका एनडीए 20 साल से बिहार और आप 11 साल से दिल्ली में कुर्सी छेंक कर बैठे हैं.

संवाददाता,पटना इंडिया गठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री को संबोधित एक बयान में कहा है कि आपका एनडीए 20 साल से बिहार और आप 11 साल से दिल्ली में कुर्सी छेंक कर बैठे हैं. बिहार को आपने क्या दिया और गुजरात को क्या दिया, इसका हिसाब-किताब दीजिए? आपका क्या है आप बिहार को ठग कर गुजरात बस जायेंगे, हमें तो यहीं बिहार में जीना-मरना है. अपनी एक सभा / रैली का वीडियो जारी करते हुए तेजस्वी ने प्रधानमंत्री से कहा कि देख लीजिए बिहार के युवा सड़कों पर निकल पड़े है. यह दृश्य अभी शाम में वैशाली जिले का है. बिहारी युवाओं को आपकी बीते 20 सालों की घिसी-पिटी और बासी बातें नहीं सुननी. मेरे बिहार के युवाओं को आगामी 20 वर्षों का हमारा विजन सुनना है क्योंकि हमने मिलकर नया बिहार बनाना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAKESH RANJAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >