मनेर में रिहायसी इलाके में कूड़े में लगी आग, अफरातफरी

patna news: मनेर. बुधवार को मनेर के राम नगीना सिंह स्मारक के पास रिहायसी इलाका स्थित कूड़े-कचरे के ढेर पर अचानक आग लग गयी. आग की लपट के कारण भयावह स्थिति बनी रही.

मनेर. बुधवार को मनेर के राम नगीना सिंह स्मारक के पास रिहायसी इलाका स्थित कूड़े-कचरे के ढेर पर अचानक आग लग गयी. आग की लपट के कारण भयावह स्थिति बनी रही. वहीं आग लगने वाले स्थल से चंद कदम की दूरी पर दर्जनों फुटपाथी दुकानों के साथ ही कई घर व अन्य मार्केट की दुकानें थीं. इस दौरान वहां लोगों की भीड़ मौके पर जुट गयी. जिसकी सूचना लोगों ने पुलिस व दमकल को दी. सूचना मिलते ही मौके पर दमकल कर्मियों ने काफी देर मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. अगलगी को देखकर फुटपाथी दुकानदार घंटों परेशान रहे. इसे पूर्व इन दुकानों में कई बार आग लग चुकी है. स्थानीय रूपेश कुमार ने बताया कि इस जगहों पर आग से पूर्व में कई दुकानें जल चुकी हैं.

ऑटो और बाइक में हुई टक्कर ,तीन जख्मी

बिक्रम. रानीतालाब थाना क्षेत्र के बिक्रम पतुत पथ पर राघोपुर से सटे एक बाइक और टेंपो के बीच सीधी टक्कर हो गयी. हादसे में बाइक चालक समेत ऑटो में सवार दो युवतियां जख्मी हो गयीं. घायलों में आरती कुमारी (20 वर्ष ) व रेणु कुमारी (19वर्ष ) शामिल हैं. दोनों बराह गांव की हैं.

वहीं बाइक चालक की पहचान सिकरिया निवासी निरंजन सिंह के पुत्र नवनीत कुमार के रूप में की गयी है. जख्मी को बिक्रम पीएचसी से प्राथमिक इलाज के बाद पटना एम्स रेफर कर दिया गया है. परिवारवालों का कहना है दुर्घटना के बाद जख्मी को सही इलाज का विकल्प न सोचते हुए पुलिस दो थाना क्षेत्र के बीच की उलझन में देर तक रोक कर रखी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >