पटना सिटी. बैंक के एटीएम कार्ड बदल कर धोखे से रुपये निकालने वाले गिरोह के चार सदस्य को बहादुरपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार के पास से पुलिस ने आठ एटीएम कार्ड, चार पहिया वाहन, चार मोबाइल, बैंक के पांच पासबुक, एक आधार कार्ड, दो पैन कार्ड, चेकबुक और जमीन के दस्तावेज के साथ हाइ स्पीड डोंगल बरामद किया है. इसकी जानकारी नगर पुलिस अधीक्षक डॉ के रामदास ने दी. एएसपी अतुलेश झा ने बताया कि बहादुरपुर थाना को सूचना मिली थी, कि संदलपर स्थित कैनरा बैंक के एटीएम सेंटर से एटीएम बदल कर एक लाख 64 हजार रुपये की निकासी की गयी है. जिसकी प्राथमिकी बहादुरपुर थाना में कांड संख्या-48/25 के तहत 30 जनवरी 2025 को दर्ज की गयी. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद एएसपी के नेतृत्व में टीम गठित हुई. गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी अनुसंधान व आसूचना के आरोपियों की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी की. गिरफ्तार लोगों में गया के फतेहपुर निवासी विकास उर्फ गुज्जर, नवादा जिला निवासी निखिल राज, अरविंद कुमार और नंदन कुमार शामिल हैं. पुलिस ने इन लोगों के पास से 14 हजार 90 रुपये नकद, आठ एटीएम कार्ड, एक चार पहिया वाहन, चार मोबाइल, हाइ स्पीड डोंगल, विभिन्न बैंकों को पांच पासबुक, एक आधार दो, पैन कार्ड, चेकबुक जमीन से जुड़े दस्तावेज बरामद किया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
