पूर्व सैनिक के पुत्र को म्यांमार में बनाया बंधक, छोड़ने के लिए पांच हजार डॉलर की मांग
एक कंपनी में नौकरी देने के बहाने म्यांमार ले गये एजेंट द्वारा पूर्व सैनिक के बेटे के साथ मारपीट कर उसे बंधक बनाने और छोड़ने के एवज में पांच हजार डॉलर की मांग की गयी है.
पूर्व सैनिक के पुत्र को म्यांमार में बनाया बंधक, छोड़ने के लिए पांच हजार डॉलर की मांग
दानापुर. एक कंपनी में नौकरी देने के बहाने म्यांमार ले गये एजेंट द्वारा पूर्व सैनिक के बेटे के साथ मारपीट कर उसे बंधक बनाने और छोड़ने के एवज में पांच हजार डॉलर की मांग की गयी है. इस संबंध में थाने के न्यू प्रगति नगर निवासी पूर्व सैनिक उमाशंकर सिंह की पत्नी मीना देवी ने दानापुर थाना में नेपाल निवासी एजेंट धर्मेंद्र चौधरी पर बंधक बनाने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराते हुए अपने बेटे की रिहाई की गुहार लगायी है. दर्ज मामला में मीना देवी ने बताया कि पिछले 15 जनवरी को मेरे 39 वर्षीय बेटे सचिन कुमार सिंह साई ग्रुप की कंपनी में एजेंट धर्मेन्द्र चौधरी के माध्यम से कोलकाता के रास्ते बैंकाक (थाइलैंड), हवाई जहाज से गया था. वहां उसकी मुलाकात धर्मेन्द्र चौधरी, जो की नेपाल का रहने वाला है. जिसने बैंकाक में नौकरी का लालच देकर कुछ लोगों से मिलवाया और नौकरी के बहाने म्यंमार ले गया. इसके एवज में एक लाख 50 हजार रुपये लिया और साई ग्रुप कंपनी में नौकरी के बहाने बंधक बनवा दिया है. जहां मेरे बेटे को मारपीट और प्रताड़ित किया जा रहा है. उसका मोबाइल, पासपोर्ट छीन लिया गया है और खाने-पीने को भी नहीं दिया जा रहा है. इसके अलावा साई ग्रुप वाले ने उनके बेटे को दूसरी कंपनी में बेच देने का आरोप लगाया है. जहां से उनके बेटे को मारपीट व प्रताड़ना का फोटो भेजकर पांच हजार डॉलर की मांग की जा रही है. थानाध्यक्ष पीके भारद्वाज ने बताया कि इस मामले में एक को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.