Flights Ticket: छठ-दिवाली पर बिहार आना नहीं होगा आसान! आसमान छू रहे फ्लाइट्स के किराये, जानिए रेट्स

Flights Ticket: दरभंगा एयरपोर्ट से दीपावली और छठ महापर्व के दौरान सफर करने की तैयारी कर रहे यात्रियों को भारी किराया चुकाना पड़ रहा है. तीन एयरलाइंस के बावजूद टिकट महंगे हैं और यात्रियों को अपनी जेब ढीली करनी पड़ रही है. पढे़ं पूरी खबर…

Flights Ticket: दीपावली और छठ महापर्व भले ही अभी चार महीने दूर हों, लेकिन दरभंगा एयरपोर्ट से इन पर्वों के दौरान यात्रा की योजना बना रहे लोगों को पहले से ही जेब ढीली करनी पड़ रही है. अक्टूबर में मनाए जाने वाले इन प्रमुख त्योहारों के लिए हवाई टिकटों की बुकिंग अभी से महंगे दर पर की जा रही है. खासकर मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे महानगरों से दरभंगा लौटने वाले यात्रियों के लिए टिकट दरें चौंकाने वाली हैं.

बढ़ी यात्रियों की परेशानी

इस बार दरभंगा एयरपोर्ट से स्पाइसजेट, इंडिगो और आकाशा एयरलाइंस तीनों की उड़ान सेवाएं उपलब्ध हैं. इसके बावजूद भी टिकट के रेट में कोई खास गिरावट नहीं आई है. यात्रियों को उम्मीद थी कि प्रतिस्पर्धा से किराया घटेगा, लेकिन हुआ ठीक इसका उल्टा. पिछले साल जहां दीपावली के दौरान मुंबई से दरभंगा लौटने का किराया 14 से 15 हजार रुपये था, वहीं इस बार जून से ही टिकट 11 से 17 हजार रुपये तक में मिल रहे हैं. आकाशा एयरलाइंस इस मार्ग पर सबसे महंगा टिकट 17,232 रुपये तक ले रही है.

अन्य रूट्स पर भी महंगे टिकट

मुंबई के अलावा दिल्ली, हैदराबाद, कोलकाता और बेंगलुरु से दरभंगा आने वाले रूट्स पर भी टिकट महंगे हैं. दिल्ली से लौटने पर यात्रियों को 9 से 10 हजार रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं, जबकि दरभंगा से दिल्ली जाने पर 6 से 9 हजार रुपये लग रहे हैं. हैदराबाद-दरभंगा रूट पर टिकट 10 हजार रुपये तक पहुंच चुका है और वापसी का किराया भी 7,205 रुपये है. बेंगलुरु से दरभंगा आने वाले यात्रियों को 13,191 रुपये देने पड़ रहे हैं, जबकि लौटने का किराया 12,703 रुपये है.

टिकटों की बुकिंग जून से शुरू

त्योहारी सीजन के लिए टिकटों की बुकिंग जून माह से ही शुरू हो चुकी है. जैसे-जैसे त्योहार नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे टिकट की मांग भी बढ़ रही है, जिससे किराए में उछाल देखने को मिल रहा है. अधिकतर टिकटों पर फ्लाइट ऑपरेटर्स डायनामिक प्राइसिंग लागू कर रहे हैं, यानी जैसे-जैसे सीटें भरती हैं, किराया अपने आप बढ़ता जाता है.

ALSO READ: Patna Metro: पटना मेट्रो को लेकर सरकार का बड़ा दावा, उंगलियों पर गिना दिए दिन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >