Bihar Live: बिहार में शान से लहरा रहा तिरंगा झंडा, यहां देखें प्रदेश में आजादी के जश्न की तसवीर

independence day 2021: बिहार में आज शान से तिरंगा फहरेगा. ऐतिहासिक गांधी मैदान में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार झंड़ोत्तोलन करेंगे. वहीं स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में आज बिहार की झांकी भी प्रदर्शित की जायेगी. प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में आज तिरंगे को सलामी दी जायेगी.

Live Updates
1:44 PM. 15 Aug 21 1:44 PM. 15 Aug

शाहनवाज हुसैन ने झंडोत्तोलन किया

बिहार सरकार के उद्योग मंत्री व भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने आज अपने दिल्ली स्थित आवास पर झंडोत्तोलन किया.

1:44 PM. 15 Aug 21 1:44 PM. 15 Aug

सुपौल के जिलाधिकारी ने झंडोत्तोलन किया.

75 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुपौल के गांधी मैदान में जिलाधिकारी महेंद्र कुमार ने झंडोत्तोलन किया.

1:44 PM. 15 Aug 21 1:44 PM. 15 Aug

वैशाली में झंडोत्तोलन 

1:44 PM. 15 Aug 21 1:44 PM. 15 Aug

प्रिंस राज ने झंडा फहराया

समस्तीपुर के सांसद व लोजपा नेता प्रिंस राज ने झंडा फहराया.

1:44 PM. 15 Aug 21 1:44 PM. 15 Aug

राजद कार्यालय में जगदानंद सिंह ने नहीं फहराया झंंडा

राजद कार्यालय में झंडात्तोलन इस बार प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने नहीं किया. तेजस्वी यादव ने इस बार कार्यालय में झंडा फहराया. माना जाता है कि तेजप्रताप यादव के बयान से वो नाराज चल रहे हैं.

1:44 PM. 15 Aug 21 1:44 PM. 15 Aug

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने झंडोत्तोलन किया

गांधी मैदान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने झंडोत्तोलन किया. उन्होंने इस दौरान मंच से संबाेधन भी किया.

1:44 PM. 15 Aug 21 1:44 PM. 15 Aug

बिहार विधान परिषद मे झंडात्तोलन

बिहार विधान परिषद मे झंडात्तोलन का कार्यक्रम आयोजित हुआ.

1:44 PM. 15 Aug 21 1:44 PM. 15 Aug

पूर्णिया में 14 अगस्त की रात पर झंडोत्तोलन

बिहार का जिला पूर्णिया जहां 14 अगस्त की रात 12 बज कर 1 मिनट पर झंडोत्तोलन होता है.

1:44 PM. 15 Aug 21 1:44 PM. 15 Aug

सीएम नीतीश कुमार गांधी मैदान पहुंचे

सीएम नीतीश कुमार गांधी मैदान पहुंच गये हैं. मुख्यमंत्री यहां मंच से संबोधित कर रहे है. यहां लाइव देखें…

1:44 PM. 15 Aug 21 1:44 PM. 15 Aug

मुख्यमंत्री ने किया झंडोत्तोलन

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने अपने आवास पर झंडोत्तोलन किया.

1:44 PM. 15 Aug 21 1:44 PM. 15 Aug

मंत्री नीरज कुमार सिंह ने फहराया झंडा

बिहार सरकार के मंत्री, पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, नीरज कुमार सिंह ने झंडोत्तोलन किया.

1:44 PM. 15 Aug 21 1:44 PM. 15 Aug

तेजस्वी यादव ने किया झंडोत्तोलन

राजद के नेता तेजस्वी यादव ने झंडोत्तोलन किया है. जिसकी तस्वीर युवा राजद व राजद उत्तर प्रदेश ने शेयर की है.

1:44 PM. 15 Aug 21 1:44 PM. 15 Aug

तेज प्रताप यादव ने दी बधाई

लालू यादव के पुत्र तेज प्रताप यादव ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी

1:44 PM. 15 Aug 21 1:44 PM. 15 Aug

भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने झंडोत्तोलन किया

बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री व जदयू के कद्दावर नेता अशोक चौधरी अपने पटना स्थित आवास पर झंडोत्तोलन किया.

1:44 PM. 15 Aug 21 1:44 PM. 15 Aug

पटना का ट्रैफिक प्लान

स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर सुबह में सात से दस बजे तक पटना के न्यू डाकबंगला रोड से एसपी वर्मा रोड में गाड़ियों के आवागमन पर रोक रहेगी.

1:44 PM. 15 Aug 21 1:44 PM. 15 Aug

पटना के इन आपदा राहत केंद्रों पर होगा झंडोत्तोलन :

मोकामा प्रखंड परिसर, प्राथमिक विद्यालय बाढ़, उच्च मध्य विद्यालय सबनीमा अथमलगोला, गणेश उच्च विद्यालय बख्तियारपुर, दीघा घाट, बिहार विद्यापीठ सदाकत आश्रम, लॉ कॉलेज घाट, बिंद टोली बांध पर, राजकीय माध्यमिक विद्यालय दीघा घाट, बलदेवा हाई स्कूल दानापुर, हाई स्कूल मनेर

1:44 PM. 15 Aug 21 1:44 PM. 15 Aug

आठ झांकियों की प्रस्तुति

स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान गांधी मैदान में आठ झांकियों की प्रस्तुति होगी. इस बार झांकियों के विषय वस्तु की जानकारी देते हुए एक बुकलेट भी तैयार किया गया है.

1:44 PM. 15 Aug 21 1:44 PM. 15 Aug

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दी बधाई

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया है.

1:44 PM. 15 Aug 21 1:44 PM. 15 Aug

गांधी मैदान में आम लोगों को अनुमति नहीं

इस बार भी पटना के गांधी मैदान में आम लोगों को स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लेने की अनुमति नहीं दी गयी है. जिनके पास समारोह में भाग लेने का पास होगा, उन्हें ही गांधी मैदान के अंदर प्रवेश करने की इजाजत दी जायेगी. गेट पर मेटल डिटेक्टर से जांच के लिए पुलिस के जवान तैनात रहेंगे.

1:44 PM. 15 Aug 21 1:44 PM. 15 Aug

कैप्टन आशुतोष कुमार मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित

महज 24 साल की उम्र में जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में आतंकियों से लड़ते हुए शहीद होने वाले मधेपुरा जिले के घैलाढ़ प्रखंड स्थित परमानंदपुर जागीर गांव के रहने वाले कैप्टन आशुतोष कुमार को मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया है. इस सूचना से पूरे बिहार में गर्व का माहौल है.

1:44 PM. 15 Aug 21 1:44 PM. 15 Aug

गांधी मैदान में आठ झांकियों की प्रस्तुति

पटना के गांधी मैदान में आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रम के दौरान सेना, अर्धसैनिक बल व पुलिस की टुकड़ियों की परेड होगी और आठ झांकियों की प्रस्तुति होगी. मुख्यमंत्री परेड की सलामी लेंगे.

1:44 PM. 15 Aug 21 1:44 PM. 15 Aug

सुबह नौ बजे झंडोत्तोलन करेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

पटना के गांधी मैदान में आज 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह का आयोजन होगा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सुबह नौ बजे झंडोत्तोलन करेंगे. गांधी मैदान के गेट नंबर एक से अश्वारोही दस्ता उन्हें लेकर मंच पर पहुंचेगा.

6:58 AM. 15 Aug 21 6:58 AM. 15 Aug

पटना जिले के 11 आपदा राहत केंद्रों पर भी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडोत्तोलन किया जायेगा. इसे लेकर सभी राहत केंद्रों पर जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह के निर्देश पर पर्याप्त संख्या में शिक्षकों की तैनाती की जायेगी.

मुख्य बातें

independence day 2021: बिहार में आज शान से तिरंगा फहरेगा. ऐतिहासिक गांधी मैदान में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार झंड़ोत्तोलन करेंगे. वहीं स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में आज बिहार की झांकी भी प्रदर्शित की जायेगी. प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में आज तिरंगे को सलामी दी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >