पीएम मोदी और RSS पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना कन्हैया कुमार को पड़ा महंगा, बीजेपी ने दर्ज कराया FIR

FIR on kanhaiya Kumar: कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में पीएम मोदी और आरएसएस पर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था. बीजेपी के सभी नेताओं ने कन्हैया कुमार के बयान पर कड़ा विरोध जताया था. अब बिहार बीजेपी के मीडिया प्रमुख दानिश इक़बाल ने कन्हैया कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया है.

कन्हैया कुमार

FIR on kanhaiya Kumar: कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार पीएम मोदी और आरएसएस के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करने के बाद मुश्किलों में घिर गए हैं. बीजेपी मीडिया प्रभारी प्रमुख दानिश इक़बाल ने उनके खिलाफ पटना के कोतवाली थाना में शिकायत दर्ज कराई है.

प्राथमिकी में क्या

प्राथमिकी के विषय में लिखा है, “भारतीय राष्ट्रीय क्रांगेस के महासचिव सह प्रभारी NSUI कन्हैया कुमार के द्वारा प्रधानमंत्री एवं RSS पर दिये गये आपत्तिजनक बयान के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के संबंध में.”

इसमें आगे लिखा है, “भारतीय राष्ट्रीय क्रांगेस के महासचिव और NSUI प्रभारी कन्हैया कुमार ने एक न्यूज चैनल में दिये इंटरव्यू के दौरान देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी और अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए कहा, ‘मोदी जी संघी है और RSS आतंकवादी है’ ऐसा कह कर दोनों को गाली दिया उनके इस वक्तव्य से देश के करोड़ो जनता की भावना को ठेस पहुंची है.”

FIR में आगे लिखा है, “मैं अपने मित्रों और कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा प्रदेश कार्यालय पटना में इंटरव्यू देख रहा था. उस अर्मयादित भाषा सुनकर मैं एवं अन्य कार्यकर्ता आहत और व्यथित हुआ. इन्होंने देश के प्रधानमंत्री और RSS जैसे राष्ट्रवादी संगठन को साक्षातकार के दौरान आतंकवादी शब्द का संबोधन कर गाली दिया जाना, जो एक संज्ञेय अपराध है. निवेदन है कि उपरोक्त नामित व्यक्ति के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में प्राथमिक दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की कृपा की जाए.”

इसे भी पढ़ें: बिहार के जमीन मालिकों के लिए बड़ी खबर, इस दिन के बाद नहीं जमा कर सकेंगे स्वघोषणा पत्र

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >