एलिवेटेड रोड परियोजना: मुआवजा के लिए बिहटा में किसानों का धरना

patna news: बिहटा. दानापुर-बिहटा एलीवेटेड रोड परियोजना के विरोध में बिहटा चौक पर गुरुवार को किसानों ने एक दिवसीय धरना दिया.

बिहटा. दानापुर-बिहटा एलीवेटेड रोड परियोजना के विरोध में बिहटा चौक पर गुरुवार को किसानों ने एक दिवसीय धरना दिया. किसानों का आरोप है कि बिहटा चौक से श्रीरामपुर तक लगभग 600 मीटर की दूरी में स्थित मकानों और दुकानों को प्रशासन जबरन बिना किसी नोटिस और मुआवजा दिये हटाने की कोशिश कर रहा है. किसानों ने बताया कि जिन जमीनों को वर्ष 1962 में सरकार ने अधिग्रहित कर मुआवजा दे दिया था, अब उन्हीं जमीनों को सरकारी जमीन बताकर तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है. धरने की अध्यक्षता पूर्व विधायक प्रो सूर्यदेव त्यागी ने संचालन किसान मनोहर सिंह ने किया. मौके पर समाजसेवी रिंकू सिंह भी रहे. किसानों ने बताया कि 1 जून 2024 को भी सरकार ने बिना नोटिस मकानों और दुकानों को हटाया था, और अब फिर से 600 मीटर तक विस्तार का प्रस्ताव अखबारों के माध्यम से दिया जा रहा है. लेकिन इस बार भी किसी को नोटिस नहीं मिला है. पूर्व विधायक सूर्यदेव त्यागी ने कहा कि सरकार को इस मामले की निष्पक्ष जांच करानी चाहिए और यदि कहीं अनियमितता है, तो किसानों को उचित मुआवजा मिलना चाहिए. किसानों ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते न्याय नहीं मिला, तो आंदोलन करेंगे. मौके पर धरने में मनोज सिंह, वार्ड पार्षद रविन्द्र राम, प्रवीण सिंह, सरोज सिंह, अशोक सिंह, श्रीराम सिंह, बिरेन्द्र सिंह, भोला रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >