Expressway In Bihar: बिहार के इस जिले से दिल्ली पहुंचना होगा बेहद आसान, तैयार हो रहा 132 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेसवे

Expressway In Bihar: बिहार में कई जगह इन दिनों पुल-पुलियों से लेकर सड़क निर्माण किया जा रहा है. इस बीच एक और एक्सप्रेसवे का निर्माण हो रहा है, जिससे छपरा से दिल्ली तक का सफर आसान होने वाला है. लोगों को सहूलियत के साथ समय की भी बचत होगी.

Expressway In Bihar: बिहार के लोगों को लगातार पुल-पुलियों से लेकर सड़कों की सौगात दी जा रही है, जिससे कनेक्टिविटी बेहतर हो रही. इस बीच करीब 132 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेसवे का निर्माण होने वाला है, जिससे बिहार के लोगों का दिल्ली पहुंचना बेहद आसान हो जाएगा. दरअसल, उत्तर बिहार और पूर्वांचल के बीच कनेक्टिविटी को नई रफ्तार मिलने वाली है. गाजीपुर-बलिया-मांझी फोरलेन एक्सप्रेसवे का निर्माण होने वाला है. जानकारी के मुताबिक, यह एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से शुरू होगा जो कि, बलिया होते हुए बिहार तक पहुंचेगा. बिहार में छपरा, हाजीपुर और पटना जैसे प्रमुख शहरों तक यह एक्सप्रेसवे पहुंचेगा.

छपरा-दिल्ली के बीच सफर आसान

साफ तौर पर कहा जा रहा है कि, सड़क कनेक्टिविटी बेहतर होगी. गाजीपुर–मांझी एक्सप्रेसवे को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा, जिससे दिल्ली और लखनऊ से आने-जाने वाले गाड़ी सीधे बिहार के मांझी और छपरा क्षेत्र तक पहुंच सकेंगे. यानी कि, छपरा से दिल्ली आना-जाना बेहद ही आसान हो जाएगा. इसे साथ ही लोगों के 4 से 5 घंटे समय की भी बचत होगी. बिहार सीमा पर स्थित मांझी पुल इस एक्सप्रेसवे छपरा, हाजीपुर और पटना तक निर्बाध कनेक्टिविटी प्रदान करेगा. इस कॉरिडोर के जरिये औद्योगिक और कृषि उत्पादों की ढुलाई भी आसानी से हो सकेगी.

मिलेंगे रोजगार के नए अवसर

बता दें कि, यह एक्सप्रेसवे यातायात व्यवस्था में क्रांति लाने वाला बताया जा रहा है. गाज़ीपुर से बलिया तक इस एक्सप्रेसवे का करीब 42 किलोमीटर लंबा हिस्सा आता है. निर्माण कार्य तेजी से जारी है. भूमि अधिग्रहण और सिविल वर्क भी जारी है. इस एक्सप्रेसवे से व्यापार के साथ-साथ रोजगार के नए अवसर भी उभरेंगे. दरअसल, यह परियोजना न केवल उत्तर प्रदेश और बिहार को जोड़ेगी, बल्कि पूरे पूर्वी भारत की आर्थिक और सामाजिक गति को एक नई दिशा देगी. पूर्वांचल से बिहार की कनेक्टिविटी और विकास को बढ़ावा मिलेगा.

Also Read: पटना में दिव्यांग UPSC छात्र के गुप्तांग में डाला स्टील रॉड, गंगा घाट पर अप्राकृतिक संबंध बनाने से मना किया तो दी सजा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >