अटल पथ सर्विस लेन में 15 फुट गड्ढे में गिरा राहगीर

पटना में अटल पथ की सर्विस लेन में चल रही खुदाई के दौरान बड़ी लापरवाही

पटना से हिमांशु देव की रिपोर्ट पटना. पटना में अटल पथ की सर्विस लेन में चल रही खुदाई के दौरान एक बड़ी लापरवाही सामने आयी है. बुडको की ओर से कराये जा रहे कार्य के बीच एक राहगीर अचानक करीब 15 फुट गहरे गड्ढे में गिर गया. बताया जा रहा है कि युवक साइकिल से जा रहा था, तभी संतुलन बिगड़ने से वह सीधे गड्ढे में जा गिरा. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी. आसपास के लोग तुरंत जुट गए और पुलिस को सूचना दी गयी. हालांकि घटना के करीब आधे घंटे बाद तक भी युवक को बाहर निकालने का काम शुरू नहीं हो सका. आधा घंटे में प्रशासन की टीम सीढ़ी का प्रबंध नहीं कर सकी है. स्थानीय लोगों का कहना है कि खुदाई स्थल पर पर्याप्त बैरिकेडिंग नहीं की गई थी. सिर्फ औपचारिक घेराबंदी के कारण रास्ता स्पष्ट नहीं था, जिससे यह हादसा हुआ. लोगों ने आरोप लगाया कि अगर सही तरीके से सुरक्षा इंतजाम किए गए होते, तो यह घटना टल सकती थी. मौके पर पुलिस के जवान पहुंच चुके हैं और भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश की जा रही है. वहीं, रेस्क्यू की तैयारी की जा रही है. मालूम हो कि पिछले साल सितंबर में मीठापुर सब्जी मंडी में अभी सड़क धसने से इसी तरह की घटना सामने आई थी. साथ ही, जीपीओ प्लंबर के पास भी नाले में स्कॉर्पियो समा गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DHARMENDRA KUMAR

DHARMENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >