डेहरी ईओ विमल कुमार हत्याकांड में नया मोड़, आरोपी ड्राइवर की पत्नी बोली- पति को फंसाया गया; जांच के लिए SIT गठित

EO Vimal Kumar Murder Case: डेहरी नगर परिषद के ईओ विमल कुमार हत्याकांड में नया मोड़ आ गया है. मुख्य आरोपी की पत्नी ने पति को साजिश के तहत फंसाने का आरोप लगाया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष अनुसंधान दल (SIT) का गठन किया गया है.

EO Vimal Kumar Murder Case: डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) विमल कुमार हत्याकांड में नया मोड़ आ गया है. मुख्य आरोपी और चालक मिथिलेश कुमार की पत्नी आरती देवी ने पति को साजिश के तहत फंसाने का आरोप लगाया है. वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए मगध रेंज के आईजी विकास वैभव ने विशेष अनुसंधान दल (SIT) का गठन किया है.

पत्नी ने कहा- पति को जानबूझकर फंसाया गया

मुख्य आरोपी मिथिलेश कुमार की पत्नी आरती देवी ने दावा किया कि उनके पति को सुनियोजित साजिश के तहत फंसाया जा रहा है. उनका कहना है कि मिथिलेश ने कभी नौकरी के दबाव या ईओ विमल कुमार से किसी विवाद की बात घर में नहीं बताई. उन्होंने कहा कि दोनों के संबंध अच्छे थे और उनके पति हमेशा अधिकारी के व्यवहार की तारीफ करते थे.

पुलिस पर दबाव में कबूलनामा कराने का आरोप

आरती देवी ने आरोप लगाया कि पुलिस के दबाव में उनके पति से हत्या कबूल करवाई गई है. हालांकि उन्होंने किसी व्यक्ति विशेष पर संदेह नहीं जताया, लेकिन पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की. उन्होंने कहा कि उनके पति परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य हैं और गिरफ्तारी के बाद परिवार आर्थिक संकट से गुजर रहा है.

पहले ईओ की पत्नी भी लगा चुकी हैं आरोप

गौरतलब है कि इससे पहले दिवंगत ईओ विमल कुमार की पत्नी बबीता कुमारी भी हत्या के पीछे साजिश का आरोप लगा चुकी हैं. उन्होंने स्थानीय विधायक पर गंभीर आरोप लगाए थे. अब आरोपी की पत्नी के बयान के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है.

आईजी ने गठित की एसआईटी

बिहार सरकार के वरिष्ठ अधिकारी की हत्या के मामले को देखते हुए मगध रेंज के आईजी विकास वैभव ने औरंगाबाद के पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया है. टीम को भौतिक, वैज्ञानिक, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर सभी पहलुओं की निष्पक्ष और गहन जांच करने का निर्देश दिया गया है. पुलिस का कहना है कि मामले के हर बिंदु पर गंभीरता से अनुसंधान जारी है.

इसे भी पढ़ें: EO विमल कुमार हत्याकांड: पत्नी के आरोप पर विधायक सोनू सिंह का बयान, बोले- रोज फोन करने का सवाल ही नहीं, कॉल डिटेल जांचें


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Raj kamal kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >