बिजलीकर्मी सीखेंगे जनता से कैसे करें व्यवहार

बिहार में बिजली वितरण से जुड़ी सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (एनबीपीडीसीएल) ने अपने सभी स्तर के कर्मियों को प्रशिक्षण देने का फैसला किया है़

पटना. बिहार में बिजली वितरण से जुड़ी सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (एनबीपीडीसीएल) ने अपने सभी स्तर के कर्मियों को प्रशिक्षण देने का फैसला किया है़ कंपनी के अनुसार, यह प्रशिक्षण कार्यक्रम पांच दिनों का होगा और फिलहाल 50 बैच बनाये गये हैं, जिनमें प्रत्येक बैच में 24 कर्मी शामिल होंगे़ कंपनी का मानना है कि यह पहल सेवा की गुणवत्ता सुधारने में मददगार होगी और उपभोक्ताओं को इसका सीधा लाभ मिलेगा़ प्रशिक्षण का फोकस तकनीकी जानकारी के साथ-साथ व्यवहार कौशल पर भी है़ कर्मियों को बताया जायेगा कि उपभोक्ताओं और सहकर्मियों से किस तरह विनम्र और प्रभावी तरीके से संवाद किया जाए़ इसके अलावा उन्हें बिहार विद्युत विनियामक आयोग के नियमों, ग्रिड और पावर ट्रांसफॉर्मर जैसे उपकरणों के संचालन, रखरखाव, और राज्य में बिजली से जुड़े हालिया सुधारों से अवगत कराया जायेगा़ कंपनी साइबर सुरक्षा, सिविल कार्य, भूमि अधिग्रहण और पेट्रोलिंग एंड मेंटेनेंस जैसे मुद्दों पर भी प्रशिक्षण देगी़ दुर्घटनाओं को कम करने के लिए सुरक्षा उपायों पर खास जोर रहेगा़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAKESH RANJAN

RAKESH RANJAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >